अफगानिस्तान, पाकिस्तान, इंडोनेशिया, मलेशिया में भूकंप के झटके, 300 से ज्यादा की मौत

Updated on 22-06-2022 08:38 PM

अफगानिस्तान, पाकिस्तान, इंडोनेशिया और मलेशिया में मंगलवार रात से बुधवार सुबह तक आए भूकंप के झटके जानलेवा साबित हो गए। इन झटकों में 300 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों लोग घायल हो गए।

अफगानिस्तान के पक्तिका प्रांत में बुधवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किये गए। अफगानिस्तान में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.1 मापी गयी है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार भूकंप का केंद्र दक्षिणपूर्वी अफगानिस्तान के खोस्त शहर से 44 किलोमीटर दूर था और 51 किलोमीटर गहराई तक धरती हिल गयी थी। अफगानिस्तान के आंतरिक मंत्रालय के अधिकारी सलाहुद्दीन अयूबी के अनुसार इस भयावह भूकंप का सर्वाधिक असर पक्तिका प्रांत में देखने को मिला है। वहां 255 लोगों की मौत हुई है और 200 से अधिक लोग अस्पताल पहुंचाए गए हैं। खोस्त में भी 25 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है और यहां 100 से अधिक लोगों को गंभीर अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया है।

अफगानिस्तान में आया भूकंप इतना तेज था कि पड़ोसी देश पाकिस्तान के लाहौर, मुल्तान, क्वेटा आदि शहरों में भी भूकंप के झटके महसूस हुए। बुधवार सुबह 3ः20 बजे पाकिस्तान के दत्ता खेल कस्बे से 30 किलोमीटर दूर केंद्रित 5.9 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। पाकिस्तान में भी भूकंप के झटकों के कारण 20 लोगों की मौत होने और भारी संख्या में लोगों को घायल होने की जानकारी सामने आई है।

देररात मलेशिया में भी 5.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। अभी वहां से किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है किन्तु ढांचागत नुकसान हुआ है। वहां लोग राहत कार्यों में जुटे हैं। बुधवार सुबह साढ़े दस बजे के आसपास इंडोनेशिया में 5.6 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किये गए। यहां भूकंप का केंद्र नूसा टेंगारा से 132 किलोमीटर पूर्व की ओर था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.