ईरान में भूकंप से मची तबाही, अब तक 7 लोगों की मौत, 440 घायल, राहत बचाव कार्य जारी

Updated on 29-01-2023 06:27 PM
ईरान: उत्तर पश्चिमी ईरान के पश्चिम अजरबैजान प्रांत के खोय शहर में शनिवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.9 मापी गई। जानकारी के अनुसार ईरान के शहर इस्फहान के सैन्य संयंत्र में तेज धमाके की आवाज भी सुनाई दी है। ईरान मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप में अब तक 7 लोगों की मौत हो गई और करीब 440 लोग घायल हैं। राहत और बचाव कार्य शुरू हो गया है। घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। भूकंप प्रभावित इलाके के आसपास क्षेत्रों में भी लोग दहशत में हैं।
खोय शहर में काफी तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। ईरानी समाचार एजेंसी आईआरएनए के अनुसार भूकंप के झटके काफी तेज थे और ईरान के पश्चिम अजरबैजान प्रांत के कई इलाकों में महसूस किए गए। भूकंप से काफी नुकसान होने की सूचना मिल रही है। ईरानी मीडिया के अनुसार, मौत का आकंड़ा अभी और बढ़ने की संभावना है भूकंप के तेज झटकों की वजह से खोय शहर में कई इमारतें गिर गई हैं। मलबे में कई लोगों के दबे होने की संभावना है। राहत और बचाव कार्य तेजी से चल रहा है।

क्यों आता है भूकंप?

धरती के अंदर असल में 7 प्लेटलेट्स हैं। यह प्लेटलेट्स लगातार घूमती रहती हैं। जिस जगह पर प्लेटलेट्स टकराते हैं उसे हम फॉल्ट लाइन कहते हैं। टकराव के कारण उसके कोने मुड़ने लगते हैं। यही नहीं ज्यादा दवाब के चलते ये प्लेटलेट्स टूटने भी लगती हैं। प्लेटलेट्स टूटने के काण पैदा हुई ऊर्जा बाहर निकलने लगती है। इस वजह से उतपन्न डिस्टर्बेंस की वजह से भूकंप आता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.