गिल ने टपकाया आसान कैच, फिर कुलदीप का बाउंड्री पर कमाल, हार्दिक पंड्या की 4 गेंदों के बीच खूब हुआ ड्रामा

Updated on 22-03-2023 09:11 PM
चेन्नई: भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला चेन्नई में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने इस मुकाबले में टॉस जीता। उन्होंने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारत को पिछले मैच में करारी हार मिली थी। एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड और मिचेल मार्श ने तेज शुरुआत की। 10 ओवर के बाद टीम ने बिना कोई विकेट खोए 61 रन बना लिये थे।

हार्दिक की ओवर में खूब ड्रामा

11वें ओवर में कप्तान रोहित शर्मा हार्दिक पंड्या को लेकर आए। ओवर की दूसरी गेंद हार्दिक ने पटकी हुई फेंकी। हेड ने पुल किया और गेंद डीप स्क्वायर लेग पर शुभमन गिल के पास गई। उनके लिए यह आसान कैच था। लेकिन गिल गेंद को नहीं लपक पाए। उनके हाथ के बीच से वह चौके के लिए चली गई। हेड को बड़ा जीवनदान मिला। सीरीज के पहले मैच में भी गिल ने दो कैच गिराए थे।

तीसरी गेंद को उन्होंने डिफेंड किया लेकिन चौथी पर फिर बड़ा शॉट खेलना चाहा। इस बार गेंद मिड ऑफ के ऊपर से गई। गेंद बल्ले पर ठीक से नहीं आई थी लेकिन फील्डर से दूर रही। हेड और मार्श ने भागकर दो रन पूरे कर लिए।

हार्दिक ने ले ही लिया विकेट

एक कैच ड्रॉप होने और एक मिस टाइम शॉट के बाद हार्दिक पंड्या ने ट्रेविस हेड का विकेट ले ही लिया। ओवर की 5वीं गेंद को हेड ने पॉइंट के ऊपर से खेला लेकिन वहां डीप में कुलदीप यादव था। उन्होंने गिल वाली गलती नहीं की और कैच लपक लिया। इस तरह ऑस्ट्रेलिया को ट्रेविस हेड के रूप में पहला झटका लगा। उन्होंने 31 गेंदों पर 2 छक्के और 4 चौके की मदद से 33 रन बनाए।

इस प्रकार है प्लेइंग इलेवन

ऑस्ट्रेलिया: डेविड वार्नर, ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श, स्टीवन स्मिथ (c), मारनस लेबुस्चगने, एलेक्स केरी (wk), मार्कस स्टोइनिस, एश्टन एगर, सीन एबॉट, मिशेल स्टार्क, एडम ज़म्पा
भारत: रोहित शर्मा (c), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल (wk), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.