आईपीएल, बिग बैश और टी20 ब्लास्ट में रन बनाना आसान

Updated on 15-09-2021 07:45 PM
नई दिल्ली । दुनिया भर में आजकल क्रिकेट लीग मुकाबले हो रहे हैं। भारत में जहां आईपीएल लीग होती है।  वहीं ऑस्ट्रेलिया में बिग बैश लीग जबकि वेस्टइंडीज में कैरिबियाई लीग। अब तक के आंकड़ों के अनुसार आईपीएल और इंग्लैंड के टी20 ब्लास्ट और ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग में आसानी से रन बनते हैं। वहीं बांग्लादेश की लीग में रन बनाना सबसे कठिन होता है। साल 2013 में कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) के मुकाबले शुरू हुए। तभी से हुए आंकलन के आधार पर यह बात सामने आयी है। आईपीएल की शुरुआत 2008 में हुई थी। 2013 के बाद से आईपीएल, टी20 ब्लास्ट, ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग, पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल), सीपीएल और बांग्लादेश प्रीमियर लीग की तुलना करें तो टी20 ब्लास्ट में हर ओवर में 8.35 रन बने। वहीं आईपीएल में रनरेट 8.20 का रहा। बिग बैश लीग में 8.08, पीएसएल में 7.97, सीपीएल में 7.85 जबकि बांग्लादेश प्रीमियर लीग में 7.71 की औसत से रन बने।  बांग्लादेश में टी20 अंतरराष्ट्रीय के मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की टीमों को भी रन बनाने के लिए जमकर पसीना बहाना पड़ा। 
टी20 लीग में सबसे ज्यादा छक्के सीपीएल में लगे हैं। यहां हर 18वीं गेंद पर एक छक्का लगता है। वहीं आईपीएल में हर 19वीं गेंद पर छक्का लगता है। पाकिस्तान में 21 गेंद, बांग्लादेश में 21 गेंद, टी20 ब्लास्ट में 22 गेंद और ऑस्ट्रेलिया में हर 23 गेंद पर एक छक्का लगता है। ऑस्ट्रेलिया के मैदान अधिक बड़े होने के कारण वहां छक्का लगाना आसान नहीं रहता। पीएसएल में टॉस जीतना अहम रहता है। वहां टॉस जीतने वाली टीम ही अधिकांश समय विजेता रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.