रमीज से मिले ईसीबी प्रमुख हैरिसन, अगले साल पाकिस्तान का दौरा करेगी इंग्लैंड

Updated on 10-11-2021 09:28 PM

लाहौर इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टॉम हैरिसन ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) अध्यक्ष रमीज राजा के मुलाकात की है। पाक दौरे पर पहुंचे हैरिसन ने  रमीज के साथ हुई बैठक के बाद कहा कि इंग्लैंड टीम अगले साल पाकिस्तान का दौरा  करेगी।

साथ ही कहा कि इस दौरे में उनकी टीम पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के अलावा दो अतिरिक्त मैच भी खेलेगी। हैरिसन ने बैठक के बाद इस सीरीज के बारे में भी घोषणा की। इंग्लैंड अगले साल सितंबर-अक्टूबर में यह टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलेगा। ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप के बाद टीम एक बार फिर पाक पहुंचेगी।

इंग्लैंड टीम तब पाकिस्तान के खिलाफ तीन टेस्ट मैच और खेलेगी जो आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) का ही हिस्सा हैं। हैरिसन ने पीसीबी की ओर से जारी एक बयान में कहा, ‘यह पाकिस्तान क्रिकेट में इंग्लैंड की टीमों, पुरुष और महिला टीमों, को उतारने की हमारी प्रतिबद्धता की एक बार फिर  पुष्टि करता है।

 टीमें अंतत: पाक से उसी की धरती पर खेलेंगी।इससे पहले सितंबर में इंग्लैंड की पुरुष ओर महिला टीमों के दौरे को ईसीबी ने मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य और सुरक्षा चिंताओं को देखते हुए रद्द कर दिया था जिसपर पीसीबी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.