टेस्ट खिलाड़ियों को आईपीएल से हटने को कह सकता ईसीबी

Updated on 11-02-2022 06:55 PM


लंदन । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 15 वें सत्र में खेलने वाले इंग्लैंड के खिलाड़ी शायद ही अंतिम चरण के मुकाबलों में खेल पाये। इसका कारण यह है कि इंग्लैंड को जून में तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला में न्यूजीलैंड से खेलना है और इसी दौरान आईपीएल का अंतिम चरण भी खेला जाएगा। ऐसे में इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) इंग्लैंड की ओर से शामिल टेस्ट खिलाड़ियों को आईपीएल से हटने को कह सकता है। आईपीएल फ्रेंचाइजियां भी यह जानती हैं कि आईपीएल के अंतिम चरण में इंग्लैंड के क्रिकेटर उनके साथ नहीं रह पायेंगे।  आईपीएल 2022 के लिए नीलामी 12 और 13 फरवरी 2022 को बैंगलोर में होगी। इंग्लैंड के करीब 22 खिलाड़ी इस नीलामी में शामिल हो रहे हैं। इसमें जॉनी बेयरस्टो, ओली पोप, मार्क वुड और डेविड मालन सहित कई टेस्ट खिलाड़ी भी शामिल हैं। इंग्लैंड के जोस बटलर को पहले ही राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने 10 करोड़ रूपए की राशि में बनाये रखा है।  इंग्लैंड की टीम का प्रदर्शन एशेज सीरीज में खराब रहा है। ऐसे में ईसीबी चाहता है कि सभी प्रमुख खिलाड़ी न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में शामिल रहें। इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट के साथ ही ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने पहले ही कह दिया है कि वह आईपीएल नहीं खेलेंगे। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है। 15 अगस्त को सीरीज का पहला मुकाबला गाले में खेला जाएगा। वहीं 23 अगस्त से दूसरा मैच होगा।…
 11 August 2026
बेलफास्ट: अफगानिस्तान ने वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में भी आयरलैंड को हरा दिया है। बेलफास्ट में लो-स्कोरिंग थ्रिलर देखने को मिला। पहले बैटिंग करने उतरी मेजबान आयरलैंड की पारी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सामने एक अजीबोगरीब मांग रखी है। लतीफ का सुझाव है कि इंग्लैंड के आगामी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: लगभग 23 सालों के लंबे अंतराल के बाद ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट मैच खेलने उतरी बांग्लादेशी क्रिकेट टीम के लिए आगामी कुछ हफ्ते बेहद चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं।…
 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज को लेकर क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है। हालांकि कागजों पर भारतीय टीम का पलड़ा भारी और मजबूत नजर…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय मूल की 11 वर्षीय शतरंज प्रतिभा बोधना सिवानंदन और 17 वर्षीय श्रेयस रॉयल ने सप्ताहांत में 2026 ब्रिटिश शतरंज चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया। कोवेंट्री में रविवार…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के मजबूत स्तंभ रहे अजिंक्य रहाणे ने खेल के सभी फॉर्मेट से कुछ दिन पहले संन्यास की घोषणा कर दी। कठिन परिस्थितियों में विशेषकर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
Advt.