सनकी तानाशाह किम जोंग उन हुए दुबले, भौचक्के हुए लोग

Updated on 31-12-2021 08:14 PM

प्योंगयांग विश्व में सनकी और क्रूर तानाशाहों में शामिल उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग उन की ताजा तस्वीर में किम जोंग उन इतने दुबले नजर रहे हैं कि उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो गया। यह तस्वीर उत्तर कोरिया की सत्तारूढ़ वर्कर्स पार्टी की सेंट्रल कमिटी के बैठक में ली गई थी।

इससे पहले किम जोंग अपने वजन को घटा चुके हैं जिसको लेकर दुनियाभर में अटकलों का बाजार गरम हो गया था। जीवन के 37 बसंत देख चुके किम जोंग उन का वजन अक्सर घटता-बढ़ता रहता है। इस महीने चाचा की मौत की बाद पहली बार तानाशाह किम दुनिया के सामने आया है। वहीं उत्तर कोरिया ने देश के नेता किम जोंग उन के सेना के सर्वोच्च कमांडर बनने की 10वीं वर्षगांठ के मौके पर गुरुवार को अपने 12 लाख सैनिकों से शीर्ष नेता की ताकत बनने और जान देकर भी उनकी रक्षा करने का आह्वान किया।

यह वर्षगांठ ऐसे समय पर मनाई जा रही है जब उत्तर कोरिया कई दिनों के लिए राजनीतिक सम्मेलनों का आयोजन कर रहा है जिसमें अधिकारी इस बात पर चर्चा करेंगे कि महामारी और अमेरिका के साथ कूटनीतिक बातचीत लंबित होने की वजह से पैदा हुई कठिनाइयों से कैसे निपटा जाए। आधिकारिक समाचारपत्र में एक संपादकीय में कहा गया कि उत्तर कोरिया के सैन्य कमांडर और सैनिकों को किम की रक्षा करने के लिए एक अभेद्य किले और बुलेटप्रूफ दीवार की भांति बन जाना चाहिए। संपादकीय में एक आधुनिक और उन्नत सेना बनाने की बात कही गई है जोहमारे देश और लोगों की रक्षा का भरोसमंद अभिभावकहो।

 उत्तर कोरिया इससे पहले भी मुश्किल समय में किम के नेतृत्व में आगे बढ़ने की अपील अपने नागरिकों से कर चुका है। कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि किम अपने 10 साल के शासन में कोविड-19 महामारी और संयुक्त राष्ट्र प्रतिबंधों और अपने कुप्रबंधन की वजह से सबसे मुश्किल समय का सामना कर रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.