अभिषेक बनर्जी की पत्नी के दो विदेशी खातों की जांच कर रही ईडी

Updated on 15-09-2021 06:12 PM
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल कोयला तस्करी घोटाले की जांच कर रही केंद्रीय जांच एजेंसियों को 1,300 करोड़ रुपये से अधिक के लेन-देन का पता चला है। जांच एजेंसी का मानना ​​​​है कि कोयले की तस्करी के माध्यम से कुछ ही महीनों में ये सारे ट्रांजेक्शन हुए हैं। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजीरा बनर्जी के दो विदेशी बैंक खातों की जांच इस मामले में चल रही है। कथित कोयला तस्करी घोटाले में उत्पन्न अवैध धन का 50 प्रतिशत से अधिक तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी के कथित करीबी सहयोगी विनय मिश्रा को दिया गया था। एजेंसियों को ऐसे लेनदेन भी मिले हैं जो अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजीरा बनर्जी के विदेशी बैंक खातों में हुए थे। एजेंसियों ने कथित तौर पर आरोपी अनूप माजी के एक सहयोगी के आधिकारिक और आवासीय परिसरों में तलाशी के दौरान लेनदेन के विवरण का खुलासा किया। अनूप माजी कोयला तस्करी रैकेट का मुख्य आरोपी और सरगना है जिसे प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया था। उसने जुलाई 2018 और मार्च 2020 के बीच कथित तौर पर 1,352 करोड़ रुपये कमाए। टीएमसी के युवा नेता और अभिषेक बनर्जी के कथित सहयोगी विनय मिश्रा, जिनके बारे में माना जाता है कि वे किसी दूसरे देश में छिपे हुए हैं, को कथित तौर पर अनूप मांझी ने 731 करोड़ रुपये दिए थे। 2018-2019 में 218 करोड़ रुपये और साल 2019-2020 में 513 करोड़ रुपये दिए गए। ईडी के अधिकारियों को संदेह है कि अवैध कोयला तस्करी के माध्यम से उत्पन्न धन विनय मिश्रा को "कुछ प्रभावशाली व्यक्तियों की ओर से प्राप्त हुआ था। पश्चिम बंगाल के बांकुरा पुलिस स्टेशन के पूर्व प्रभारी अधिकारी अशोक कुमार मिश्रा को भी कथित तौर पर जून 2020 और सितंबर 2020 के बीच 168 करोड़ रुपये से अधिक दिए गए थे। अशोक मिश्रा ने कथित तौर पर कुछ प्रभावशाली लोगों के लिए नकदी पहुंचाने के लिए अपने पुलिस स्टेशन के आधिकारिक वाहनों का इस्तेमाल किया। जांच एजेंसियों के शीर्ष सूत्रों ने दावा किया कि अशोक कुमार मिश्रा के निर्देश पर नवंबर-दिसंबर 2018 में अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजिरा बनर्जी के थाईलैंड बैंक खाते में 1.5 मिलियन बहत (थाईलैंड की मुद्रा) जमा की गई थी। रुजिरा के लंदन स्थित बार्कलेज बैंक खाते में एक और लेनदेन ईडी की जांच के दायरे में है। ईडी ने हाल ही में रुजीरा बनर्जी को कोयला तस्करी मामले में तलब किया था। हालांकि, वह पूछताछ के लिए नहीं पहुंची। टीएमसी सांसद और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी से ईडी ने 6 सितंबर को आठ घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की और अधिकारियों ने उन्हें 21 सितंबर को फिर से पूछताछ के लिए बुलाया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
 22 July 2026
अमृतसर: शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने पंजाब में पेपर लीक मामले को लेकर भगवंत मान सरकार और आम आदमी पार्टी पर हमला किया है। उन्होंने कहा…
 21 July 2026
ग्वालियर: सिंधिया राजघराने में संपत्ति विवाद वर्षों पुराना है। रॉयल फैमिली की संपत्ति का बंटवारा होना है। संपत्ति का बंटवारा ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके तीनों बुआओं के बीच होनी है।…
 21 July 2026
चंडीगढ़: पंजाब, हरियाणा और देश के कई अन्य राज्यों के हजारों किसान मंगलवार को दिल्ली की ओर कूच कर रहे हैं। किसान राजधानी में आयोजित होने वाली 'किसान महापंचायत' में…
 21 July 2026
ग्रेटर नोएडा: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा एक्‍शन लेते हुए ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतिंदर सिंह भसीन और उनकी शेल कंपनियों से जुड़ी 389 अचल…
 21 July 2026
नई दिल्ली, भारत में पहली बार डेंगू की वैक्सीन को मंजूरी मिल गई है। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने ताकेदा बायोफार्मास्यूटिकल्स इंडिया की वैक्सीन QDENGA को बाजार में इस्तेमाल…
 21 July 2026
गंगटोक, सिक्किम में सोमवार को एक टनल पर लैंडस्लाइड होने से उसका एंट्री गेट बंद हो गया, जिससे अंदर मौजूद 27 मजदूर फंस गए। इनमें से 10 की मौत हो गई।…
Advt.