भारत-PAK के बीच बातचीत कराने की कोशिश:इस्लामी देशों के संगठन ने कहा- हमारा प्लान तैयार; भारत बोला- दखलंदाजी न करें

Updated on 14-12-2022 06:11 PM

ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन यानी OIC ने कहा है कि वो भारत और पाकिस्तान के बीच बातचीत शुरू कराने की कोशिश कर रहा है। संगठन ने कहा कि उसने इसके लिए प्लान भी तैयार कर लिया है।

OIC 57 मुस्लिम देशों का संगठन है। इसके सेक्रेटरी जनरल हिसिन ताहा ने रविवार को पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत की थी। भारत ने इस पर सख्त रुख अख्तियार किया है। भारत और पाकिस्तान के बीच 2019 से किसी भी ओपन फोरम पर बातचीत नहीं हुई है। हालांकि, कई बार मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि दोनों देश बैकडोर डिप्लोमैसी के तहत बातचीत कर रहे हैं।

बातचीत का जरिया खोजने की कोशिश
ताहा के पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के दौरे पर भारत ने सख्त नाखुशी जाहिर की थी। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा था- OIC को कश्मीर मामले में दखल का कोई हक नहीं है। कश्मीर भारत का अटूट हिस्सा है और इसमें किसी तीसरे पक्ष की दखलंदाजी हमें बर्दाश्त नहीं है।

दूसरी तरफ, OIC के सेक्रेटरी जनरल हिसिन ताहा ने कहा- सबसे जरूरी बात यह है कि भारत और पाकिस्तान इस मामले पर बातचीत करें। हमने इसका प्लान तैयार किया है। पाकिस्तान सरकार और संगठन के दूसरे दूसरे देशों से इस मसले पर बातचीत की जा रही है। मैं जमीनी हालात देखने के लिए इस इलाके में गया था। यहां लाइन ऑफ कंट्रोल के बारे में पाकिस्तान के मिलिट्री अफसरों से बातचीत की।

57 में से सिर्फ 20 देशों के विदेश मंत्री आए थे
पिछले साल इस्लामाबाद में OIC की मीटिंग हुई थी। इसमें सिर्फ 20 देशों के फॉरेन मिनिस्टर्स आए। 10 देशों ने विदेश मंत्रियों के बजाए डेलिगेट्स भेजे। कुछ इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन के प्रतिनिधि भी शामिल हुए थे। पाकिस्तान सरकार ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी कि सभी 57 मुस्लिम देशों के विदेश मंत्रियों ने इस समिट में शिरकत क्यों नहीं की।


आसान भाषा में जानिए क्या है OIC
1967 की अरब-इजराइल जंग के बाद मई 1971 में OIC की स्थापना हुई। इसका पूरा नाम ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन है। इसका मकसद ही फिलिस्तीन की मदद करना और उसे इजराइल के साए से मुक्त कराना था। शुरुआत 30 देशों से हुई थी, आज 57 देश इसके सदस्य हैं। इनकी कुल मिलाकर आबादी करीब 180 करोड़ है।

अमूमन हर दौर में सऊदी अरब का ही इस पर दबदबा रहा। इसकी दो वजह हैं। पहली- मुस्लिमों की आस्था के दो सबसे बड़े केंद्र यानी मक्का और मदीना सऊदी में ही हैं। दूसरी- आर्थिक तौर पर कोई दूसरा मुस्लिम देश सऊदी के आसपास भी नहीं फटकता।

OIC की हकीकत
50 साल से ज्यादा हुए OIC को बने हुए। ये इजराइल को झुकाने और फिलिस्तीन को उसका वाजिब हक दिलाने में कितना कामयाब रहा? इसे बस एक उदाहरण से समझ लीजिए, तस्वीर साफ हो जाएगी। 1948 में फिलिस्तीन के दो हिस्से हुए। कुल जमीन का 48% हिस्सा फिलिस्तीन और 44% इजराइल को मिला। 8% यरुशलम के हिस्से आया और ये UNO की सरपरस्ती में आ गया। आज फिलिस्तीन सिकुड़कर महज 12% जमीन पर है। इसकी 36% जमीन इजराइल हड़प कर चुका है। सवाल ये कि क्या करता रहा OIC


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.