पाक आर्मी चीफ बाजवा की आलोचना करने पर इमरान की सोशल मीडिया टीम के आठ सदस्य गिरफ्तार

Updated on 13-04-2022 09:28 PM

इस्लामाबाद पाकिस्तान में सत्ता हाथ से जाने के बाद इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक--इंसाफ (पीटीआई) की सोशल मीडिया टीम के 8 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। सोशल मीडिया टीम ने पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा को कथित रूप से बदनाम करने का अभियान चला रखा था।

पाकिस्तान की संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) ने पंजाब प्रांत के विभिन्न हिस्सों में सेना प्रमुख और सुप्रीम कोर्ट के जजों को सोशल मीडिया पर निशाना बनाए जाने को लेकर गिरफ्तारियां कीं। 8 अप्रैल को इमरान खान को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पद से हटा दिया गया है।

इसके बाद से उनकी पार्टी और सोशल मीडिया टीम लगातार पाकिस्तानी आर्मी के खिलाफ ट्विटर पर कैंपेन चला रही थी। एफआईए के मुताबिक, खुफिया एजेंसियों से सेना प्रमुख और शीर्ष अदालत के जजों के खिलाफ सोशल मीडिया अभियान में शामिल 50 संदिग्धों की सूची मिली है।

इनमें से अभी 8 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। इमरान खान के करीबी असद उमर ने एक ट्वीट में कहा, पीटीआई सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न को चुनौती देने वाली याचिका को अंतिम रूप दे दिया गया है। इसे बुधवार को उच्च न्यायालयों में दायर किया जाएगा।

इस बीच, पाकिस्तानी सेना के अधिकारियों की एक बैठक में सोशल मीडिया पर चल रहे कैंपेन को लेकर चर्चा हुई। साथ ही इससे निपटने के लिए संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए।

इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) से जारी एक बयान के अनुसार, 79वां फॉर्मेशन कमांडर्स कांफ्रेंस जनरल मुख्यालय में आयोजित किया गया था। इसमें सेना के कोर कमांडर, प्रमुख स्टाफ अधिकारी और सभी फॉर्मेशन कमांडरों ने भाग लिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.