ज़ी टीवी के इश्क सुभान अल्लाह में जोरदार वापसी करेंगी ईशा सिंह

Updated on 07-07-2020 12:49 AM

मुंबई / जहां इस समय लॉकडाउन धीरे-धीरे खुल रहा है और देशभर के लोग एक नए सामान्य की ओर बढ़ रहे हैं, वहीं ज़ी टीवी ने भी अपने शोज़ की शूटिंग शुरू कर दी है और अपने दर्शकों को उनके प्यारे किरदारों से जोड़ने के लिए तैयार है, जो उनके पसंदीदा डिनर टेबल साथी बन गए हैं। दर्शकों को ऐसे ही एक किरदार से जोड़ने के लिए अब ज़ी टीवी के इश्क सुभान अल्लाह में शो की ओरिजिनल ज़ारा सिद्दीकी की वापसी होगी। पिछले साल तक यह रोल ईशा सिंह निभा रही थीं और अब एक बार फिर वो इसी रोल में लौट रही हैं

इश्क सुभान अल्लाह का पहला सीजन एक दिल दहला देने वाले मोड़ पर आकर खत्म हुआ था, जब ज़ारा (ईशा सिंह) की कार एक पहाड़ से नीचे गिर गई थी और उसे मृत मान लिया गया था। दर्शकों को उम्मीद थी कि कुछ ऐसा चमत्कार होगा, जिससे कबीर (अदनान खान) और ज़ारा दोबारा मिल जाएंगे। हालांकि शो के दूसरे सीजन में एक नई कहानी के साथ-साथ प्यार में उदास कबीर और नई ज़ारा के बीच कई उतार-चढ़ाव शामिल किए गएअब लॉकडाउन के बाद एक ताजा घटनाक्रम में ईशा सिंह एक नए अवतार में वापसी करेंगी, जिसे देखकर सब हैरान रह जाएंगे!

असली ज़ारा यानी ईशा सिंह को सभी मृत मान चुके थे, लेकिन अब वो कबीर और उसके परिवार की जिंदगी में एक रोमांचक वापसी करेगी। हालांकि वो अब एक संगीत चिकित्सक के नए अवतार में नजर आएंगी, जो मानती हैं कि संगीत में उपचार की असाधारण शक्ति होती है, जो बड़े से बड़े अवसाद को भी ठीक कर सकती है। वो कबीर की उस सोच पर सवाल उठाती है, जिसके अनुसार संगीत को हराम माना जाता है। वो कबीर की रूढ़ीवादी विचारधारा को चुनौती देती है, साथ ही इस बात से भी इंकार करती है कि वो ही उसकी जिंदगी की असली ज़ारा है।

 इस किरदार में वापसी को लेकर उत्साहित ईशा सिंह ने कहा, "मैंने कुछ निजी कारणों से यह शो छोड़ा था, लेकिन कहीं ना कहीं मुझे दिल से यह महसूस होता था कि यह शो हमेशा मेरा रहा है और अब ज़ारा के किरदार में वापसी हो बेहद खशी हो रही है। यह घर वापसी जैसा है क्योंकि इश्क सभान अल्लाह जी टीवी पर मेरा दसरा शो है और इसके सारे कलाकार और क्रू मेरे लिए परिवार की तरह थे। इन सभी लोगों और मेरे को-स्टार अदनान खान के साथ मेरा करीबी नाता रहा है। हमारे बीच काफी सहज इक्वेशन रहा है और मुझे यकीन है कि दर्शक एक बार फिर ज़ारा-कबीर और उनके अटूट प्यार से जुड़कर उत्साहित होंगे। जब मैंने यह शो छोड़ा था तो मेरे दिल में बहुत सारी यादें थीं। अब मैं कुछ नई यादें बनाने के लिए एक बार फिर इस शो में वापस आ रही हूं।"

इस शो की नई इनिंग्स में जहां ज़ारा और कबीर के बीच एक बार फिर दिलकश रोमांस देखने को मिलेगा, वहीं नए एपिसोड्स में ज़ारा का नया अंदाज और उसके असली मकसद भी सामने आएंगे

देखिए इश्क सुभान अल्लाह - एक नया मोहब्बतनामा, एक बार फिर शुरू हो रहा है 13 जुलाई से, हर सोमवार से शुक्रवार रात 10 बजे, सिर्फ ज़ी टीवी पर!


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.