या तो हम रहेंगे या वे... गाजा से हमास के समूल नाश की तैयारी में इजरायल, रक्षा मंत्री ने दी खुली चेतावनी

Updated on 28-10-2023 02:22 PM
तेल अवीव: गाजा पर आक्रमण के बीच इजरायली रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने हमास को आखिरी चेतावनी दी है। उन्होंने शुक्रवार को अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन के साथ बातचीत के दौरान गाजा में नागरिकों की सुरक्षा का वादा किया। दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों के बीच यह बातचीत तब हुई है, जब इजरायल गाजा पट्टी पर सबसे कठिन जमीनी हमले की तैयारी कर रहा है। इजरायल ने कसम खाई है कि गाजा पट्टी में हमास के आखिरी आतंकवादी की मौजूदगी तक उसका हमला जारी रहेगा। इधर, इजरायली सेना ने 7 अक्टूबर के हमलों के बाद गाजा पट्टी पर लगातार हवाई हमले कर उसे खंडहर में बदल दिया है। इजरायली हवाई हमलों में अब तक 5000 फिलिस्तीनियों की मौत हो चुकी है, जिनमें अधिकतर बच्चे और महिलाएं हैं।


इजरायली रक्षा मंत्री ने क्या कहा

इजराइल के रक्षा मंत्री ने एक्स पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा, "हम राष्ट्र के लिए युद्ध में हैं - इसमें या तो हम बचेंगे या फिर वो। अमेरिकी रक्षा विभाग के अनुसार, रक्षा मंत्री ऑस्टिन ने इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) के अभियानों के दौरान नागरिकों की सुरक्षा के महत्व और गाजा में नागरिकों के लिए मानवीय सहायता वितरण की तात्कालिकता पर ध्यान केंद्रित करने पर जोर दिया। बयान में कहा गया है, "उन्होंने हमास के कब्जे में मौजूद सभी बंधकों को रिहा करने की आवश्यकता पर भी अपना ध्यान केंद्रित किया।

गाजा में तेज हुआ इजरायल का आक्रमण


शुक्रवार की रात, इजरायली रक्षा बलों ने गाजा पट्टी में अपना जमीनी अभियान तेज कर दिया। इजरायली वायु सेना ने भी अपने जमीनी अभियानों का समर्थन करने के लिए कई हवाई हमले किए। फिलिस्तीनी पक्ष से आ रही समाचार रिपोर्टों के अनुसार, पूरे गाजा में इंटरनेट और फ़ोन सेवाएं बंद हैं। पिछले दो दिनों से, आईडीएफ पैदल सेना बलों और टैंकों ने गाजा पट्टी में सीमित अभियान चलाया है।


इजरायली सेना ने जारी किया बयान


टाइम्स ऑफ इजरायल ने आईडीएफ के प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनियल हगारी के हवाले से कहा कि जमीनी सेनाएं अपनी गतिविधि का विस्तार कर रही हैं। हाल के दिनों में हमारे हमलों के अलावा, जमीनी बल आज शाम अपनी गतिविधि का विस्तार कर रहे हैं। आईडीएफ प्रवक्ता ने कहा कि युद्ध के उद्देश्यों को हासिल करने के लिए आईडीएफ बड़ी ताकत से काम कर रहा है। हमास आतंकी समूह की सैन्य शाखा, इज़्ज़ अद-दीन अल-क़सम ब्रिगेड ने कहा कि वह गाजा में इजरायली सेना का सामना कर रही थी और फिलिस्तीनी के उत्तरी भाग में बेत हनौन के पास हिंसक झड़पें हो रही थीं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
तेहरान: ईरान की ताकतवर फोर्स इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) अमेरिका के खिलाफ जंग को लंबा खींचने की तैयारी कर रही है। IRGC के कमांडर के एक सीनियर सलाहकार ने…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: दुनिया के दो देशों के बीच रिश्ते में बदलाव आना कोई नई बात नहीं है। कई देशों में वक्त के साथ रिश्ते बेहतर होते हैं या फिर किसी मुद्दे…
 13 August 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत उन प्रमुख देशों में शामिल है, जो नॉर्दर्न सी रूट (NSR) पर रूस के साथ सहयोग करने में दिलचस्पी दिखा…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: ऑस्ट्रेलिया की फेडरल कोर्ट ने भारत को झटका दिया है। अदालत ने भारत की 'बासमती' ट्रेडमार्क के लिए विशेष अधिकार की मांग खारिज कर दी है। इस फैसले पर…
 13 August 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच हालिया दिनों में रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। खासतौर से बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिल्ली में किए गए वर्चुएल…
 13 August 2026
लंदन: पाकिस्‍तान सऊदी अरब और तुर्की के साथ मिलकर 'इस्‍लामिक नाटो' बनाकर बहुत खुश है। पाकिस्‍तान में इसका जश्‍न मनाया जा रहा है। पाकिस्‍तान में कहा जा रहा है कि…
 13 August 2026
पेरिस: फ्रांस से मिले राफेल जेट भारतीय एयरफोर्स का अहम हिस्सा है। फ्रांस के साथ भारत की 114 और राफेल खरीद की चर्चा चलने की बात भी कही गई है।…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
Advt.