टीवी अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला को याद कर एजाज खान ने लिखी यह इमोशनल बात

Updated on 06-09-2021 07:21 PM
मुंबई। बिग बॉस 13 के विजेता टीवी अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के निधन ने उनके परिवार को ही नहीं बल्कि फैंस और दोस्तों को भी गहरा सदमा है।हाल ही में बिग बॉस 14 के प्रतिभागी रहे एजाज खान ने अभिनेता के निधन पर गहरा दुख जाहिर किया है। उन्होंने लंबा पोस्ट शेयर कर सिद्धार्थ शुक्ला से सोशल मीडिया पर माफी मांगी है।एजाज ने दुख जाहिर करते हुए लिखा, ‘मैं टोकन गेश्चर में यकीन नहीं रखता हूं। मुझे तुझसे कुछ बात करनी है जो अधूरी रह गई है।अब ये बात कैसे कहूं ये समझ नहीं आ रहा है। सबसे पहले तो मैं तुझसे माफी मांगना चाहता हूं।मैंने तुझे फोन करने या मिलने की कोशिश नहीं की।पता नहीं क्या वजह थी। शायद मैं अपने काम में व्यस्त हो गया था।मुझे लगता था कि हम दोनों कहीं न कहीं तो टकरा ही जाएंगे। अब मुझे नहीं पता कि इस बात के लिए मैं खुद को कैसे माफ करूंगा। 
उन्होंने लिखा, वहां बिग बॉस के घर में तुझसे प्यार हो गया था भाई, मैंने जिंदगी में इतने करीब से किसी का अवलोकन नहीं किया। बिग बॉस के घर में केवल तू ही मुझे अच्छे से समझता था। तेरे उसूल, तेरा बेझिझक बोलना, तेरा हर बात पर अड़ जाना… इन बातों से तू सीखाता था कि जीतने तक हार नहीं माना। तेरा टास्क को हमेशा अपने हिसाब से समझना। 
एजाज खान ने लिखा, तुझे जितना समझा, उतना और तुझे लाड करने का दिल करता था यार। इस लाइफ में न, एक उम्र के बाद अच्छी दोस्ती होती नहीं क्योंकि मौका नहीं मिलता कि आप किसी के साथ इतना वक्त बिताओ। पर मुझे ये सम्मान मिला कि तुझे खाना, सलाद और प्रोटीन शेक कितना पसंद था।तू कैसे वर्कआउट करता था और तेरा कौन सा गाना फेवरेट था।तू अद्भुत है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.