न्यूजीलैंड के लिए लंबे समय तक खेलना चाहते हैं एजाज

Updated on 08-12-2021 08:16 PM

मुंबई भारतीय मूल के न्यूजीलैंड के क्रिकेटर ऐजाज पटेल को उम्मीद है कि वह अपने देश के लिए करीब 80-90 टेस्ट जरुर खेलेंगे। मुम्बई में हुए दूसरे टेस्ट मे दस विकेट लेने के बाद से ही ऐजाज खासे लोकप्रिय हुए हैं। इस क्रिकेटर का मानना है कि टेस्ट मैच की एक पारी में 10 विकेट लेने के बाद उनकी जिंदगी में क्या बदलाव आएगा यह तो कह नहीं सकते पर इससे उन्हें उम्मीद हो गयी है कि वह 80-90 टेस्ट खेल पायेंगे। मुंबई में जन्मे एजाज ने भारत की पहली पारी में सभी 10 विकेट अपने नाम किये थे।

इससे पहले यह उपलब्धि इंग्लैंड के जिम लेकर और भारत के अनिल कुंबले के नाम थी। इस प्रकार एजाज एक पारी में सभी दस विकेट लेने वाले तीसरे क्रिकेटर हैं। यह तीनों ही गेंदबाज स्पिनर हैं। एजाज ने कहा कि इसके बाद उन्हें काफी पैसे तो नहीं मिलेंगे पर उनका प्रयास एशियाई मूल के बच्चों को न्यूजीलैंड में खेल से जुड़ने के लिए प्रेरित करना रहेगा। ऐजाज से जब इस प्रदर्शन के बाद जिंदगी में आये बदलाव के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि तो मैंने इसके बारे में कुछ सोचा नहीं है। मैं इस समय अपने वर्तमान में हूं।

उन्होंने कहा कि हां, मैंने कुछ अद्भुत हासिल किया है, लेकिन यह एक नया दिन है और अभी और क्रिकेट खेलना बाकी है।  मेरे लिए यह जमीन से जुड़े रहने के बारे में है। यह वास्तव में मुझ पर बहुत अधिक प्रभाव डालने वाला नहीं है क्योंकि मैं जानता हूं कि मेरे करियर में अभी बहुत कुछ बाकी है और अगर आप मेरे करियर को देखें, तो मैंने अभी सिर्फ 11 मैच खेले हैं। मैं उन क्रिकेटरों की सूची में शामिल होना चाहता हूं, जिन्होंने न्यूजीलैंड के लिए 80 या 90 टेस्ट मैच खेले हैं। ऐजाज ने यह भी कहा कि न्यूजीलैंड में उन्हें कभी भेदभाव का सामना नहीं करना पड़ा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप की शुरुआत 1930 में हुई थी। टूर्नामेंट उरुग्वे की मेजबानी में खेला गया था और खिताब भी उरुग्वे ने ही जीता था। 1934 और 1938…
 09 June 2026
नई दिल्ली: लॉर्ड्स टेस्ट में मिली शानदार जीत का जश्न अभी थमा भी नहीं था कि इंग्लैंड के कुछ खिलाड़ी एक बार फिर मैदान के बाहर के विवादों में घिर…
 09 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन के बूते वैभव सूर्यवंशी की भारतीय टी20 टीम में एंट्री हो चुकी है। 15 साल के बल्लेबाज को आयरलैंड-इंग्लैंड और एशियन गेम्स 2026…
 09 June 2026
नई दिल्ली: भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट में गेंदबाजी के बजाय बल्लेबाजी को भारत की सबसे बड़ी चिंता बताते हुए सोमवार को कहा कि टीम को…
 09 June 2026
दांबुला: इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच खेली जा रही ट्राई-सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए सितारे वैभव सूर्यवंशी को पहली बार टीम इंडिया की…
 09 June 2026
नई दिल्ली: स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या पूरी तरह फिट हैं और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) की खेल विज्ञान टीम ने उन्हें रविवार से अफगानिस्तान के…
 08 June 2026
नई दिल्ली: तमाम राजनीतिक तनावों और वीजा संबंधी अड़चनों को पार करते हुए ईरान की फुटबॉल टीम आखिरकार मेक्सिको पहुंच गई है। आगामी फीफा वर्ल्ड कप शुरू होने में अब…
 08 June 2026
नई दिल्ली: पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने रविवार को कहा कि भारत के लिए डेब्यू की दहलीज पर खड़े स्टार युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को अपने खेल में ढलने का…
 08 June 2026
मुल्लांपुर: भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन और युवा स्पिनर मानव सुथार की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में अपनी स्थिति बेहद मजबूत…
Advt.