लालू यादव के आते ही ईदगाह मैदान में लग गया चुनावी मेला

Updated on 28-10-2021 08:18 PM

दरभंगा   मुंगेर जिले के तारापुर में गाजीपुर स्थित ईदगाह मैदान पर बुधवार को चुनावी मेला लगा। इस मेले की वजह थे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद, जो करीबन छह साल बाद किसी चुनावी सभा को संबोधित करने रहे थे। चुनावी मेला दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान के झझरा हाईस्कूल मैदान में भी लगा। तारापुर में साढ़े ग्यारह बजे लालू प्रसाद की सभा मुकर्रर थी, मगर लोग 9 बजे से आने लगे थे। 11 बजे तक मैदान भर गया। इसके बाद रहे लोग मैदान से सटे स्कूल भवन पर जगह तलाशते नजर आए। 12 बजे तक मैदान और आसपास के भवन पर लोग ही लोग थे। 12.30 में ईदगाह मैदान के ऊपर हेलीकॉप्टर गरजा। लोगों की निगाहें और हाथ दोनों ऊपर की ओर उठे। दस मिनट बाद तेजस्वी यादव और लालू प्रसाद मंच पर थे। जो लोग जहां थे, वहां से आगे मंच की ओर बढ़ने की जुगत में लग गए। मंच के बहुत पास तक भीड़ गयी। तेजस्वी यादव ने माइक संभाला और भीड़ से कहा कि राजद सुप्रीमो अभी अस्वस्थ हैं, फिर भी आप लोगों से मिलने यहां आए हैं।

जिंदाबाद के नारों की वजह से तेजस्वी यादव ने पांच मिनट में लालू प्रसाद को माइक थमा दिया। लालू प्रसाद के माइक संभालते ही फिर नारे गूंजने लगे। मोबाइल से फोटो लिए जाने लगे, वीडियो रिकॉर्डिंग शुरू हो गयी। पुराने अंदाज में लालू प्रसाद ने बोलना जरूर शुरू किया, मगर जल्द ही आवाज का जोर कम हो गया। साफ झलक रहा था कि सेहत उनका साथ नहीं दे रही। मगर स्टेज के ठीक सामने जमे युवाओं का जोश कम नहीं हो रहा था। बीच-बीच में नारों के शोर गूंजते रहे। तालियां बजती रहीं। 15 मिनट तक केंद्र और राज्य सरकार पर हमला करने के बाद लालू प्रसाद मंच से जैसे ही उतरे, भीड़ हेलीपैड की ओर दौड़ पड़ी। बैरिकेडिंग टूट गई। सुरक्षा कर्मियों ने भीड़ को संभाला तो तेजस्वी यादव ने लालू प्रसाद को। उन्हें तुरंत हेलीकॉप्टर में बैठने को कहा गया।

उनको बिठाने के बाद दूसरी तरफ से तेजस्वी बैठे और दरवाजा बंद कर दिया। यहां से हेलीकॉप्टर उड़ा तो कुशेश्वरस्थान के झझरा हाई स्कूल मैदान में उतरा। दोपहर बाद के दो बज रहे थे। मुंगेर से ही हालात यहां भी दिखे। ठसाठस भरे मैदान में बैरिकेडिंग लांघकर लोग मंच के करीब पहुंच गए। भीड़ के शोर को देखते हुए लालू प्रसाद लगातार चुप रहने और बात सुनने का इशारा करते दिखे। 12 मिनट बोलकर उन्होंने अपनी बात खत्म कर दी। भीड़ में शामिल लोगों ने कहा, पिता-पुत्र एक साथ मंच पर दिखे। मजा गया। कुछ ने उनकी खराब सेहत पर चिंता भी जाहिर की।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
स्टॉकहोम/नई दिल्ली: हथियारों पर नजर रखने वाली ग्लोबल संस्था SIPRI की ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत ने कम से कम 12 परमाणु हथियार लाइव तैनात कर…
 09 June 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में टीएमसी की करारी हार के बाद पूरी पार्टी जहां मुश्किल दौर में फंसी है तो वहीं दूसरी ओर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के चयन के मामले…
 09 June 2026
पटनाः बिहार सरकार की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले को खाली करने के लिए अल्टीमेटम दिया गया है। यह बंगला…
 09 June 2026
लखनऊ, 8 जून, नई दिल्ली- INDIA ब्लॉक की दिल्ली में बैठक हुई। 25 राजनीतिक दल इसमें शामिल हुए। यूपी से सपा प्रमुख अखिलेश यादव शामिल हुए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने…
 09 June 2026
इम्फाल, मणिपुर में 3 साल से जातीय हिंसा चल रही है। राज्य में पूरी तरह शांति नहीं है। सोमवार को कांगपोकपी जिले के पोंग्रिंगलॅान्ग रोंग्मेई नगा गांव में कुकी उग्रवादी संगठन…
 09 June 2026
मुंबई, बॉम्बे हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस गौतम पटेल का दावा है कि उन्हें और उनके परिवार को पिछले करीब 10 महीनों से धमकियां मिल रही हैं। पूर्व जज का दावा…
 09 June 2026
नई दिल्ली, भारत ने पहली बार 12 परमाणु हथियार मोर्चे पर तैनात किए हैं। देश का परमाणु हथियारों का भंडार भी 180 से बढ़कर 190 हो गया है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस…
 08 June 2026
शामली: उत्‍तर प्रदेश के शामली में चर्चित धर्म परिवर्तन मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। कारोबारी और केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देवराज मलिक के बेटे आयुष मलिक के…
 08 June 2026
चेन्नेई: तमिलाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय ने सोमवार को नॉर्वे चेस चैंपियनशिप जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा और उनके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान…
Advt.