आस्ट्रेलिया में चुनाव 21 मई को, चीन की दादागीरी, जलवायु परिवर्तन व महामारी के मुद्दे पर लड़ा जाएगा चुनाव

Updated on 11-04-2022 07:39 PM

कैनबरा ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने 21 मई को चुनाव कराने का निर्णय लिया है। यह चुनाव चीन की आर्थिक दादागीरी, जलवायु परिवर्तन और कोविड-19 महामारी समेत कई अन्य मुद्दों पर लड़ा जाएगा। मॉरिसन ने रविवार को ऑस्ट्रेलिया की राष्ट्राध्यक्ष महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के प्रतिनिधि गवर्नर-जनरल डेविड हर्ले से चुनाव की तारीख निर्धारित करने की सिफारिश की। 

मॉरिसन के नेतृत्व वाला सत्तारूढ़ कंजर्वेटिव गठबंधन चौथी बार तीन साल का कार्यकाल हासिल करने की कोशिशों में जुटा है। उन्होंने मतदाताओं से ऐसी सरकार के साथ बने रहने का अनुरोध किया, जिसके शासन के तहत किसी भी आधुनिक अर्थव्यवस्था के मुकाबले महामारी से सबसे कम मौतें हुईं।

मॉरिसन ने कहा यह चुनाव ऐसी सरकार के चयन के लिए है, जिसे आप जानते हैं और जो आपके लिए काम कर रही है। वहीं, विपक्ष में विपक्षी लेबर पार्टी है, जिसे आप नहीं जानते।’’ मॉरिसन ने 2019 में हुए पिछले चुनाव में अपने नेतृत्व वाले गठबंघन को मामूली अंतर से जीत दिलाई थी। हालांकि, चनाव पूर्व सर्वेक्षणों में विपक्षी दल ऑस्ट्रेलियन लेबर पार्टी को लगातार आगे बताया जा रहा था। लिबरल पार्टी की अगुवाई वाला गठबंधन इस बार भी ज्यादातर सर्वेक्षणों में पीछे चल रहा है, लेकिन कई विश्लेषकों ने चुनाव में कांटे की टक्कर होने का अनुमान जताया है।

पिछली बार जब चुनाव हुआ था, तब ऑस्ट्रेलिया भीषण गर्मी और सूखे का सामना कर रहा था। वह साल ऑस्ट्रेलिया के दक्षिणपूर्वी जंगलों में लगी भीषण आग के साथ खत्म हुआ था, जिसमें कम से कम 33 लोगों की झुलसने, जबकि 400 से अधिक लोगों की धुएं के कारण मौत हो गई थी।

उस समय मॉरिसन की हवाई में अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने की काफी आलोचना की हुई थी, क्योंकि उनका गृह नगर सिडनी जहरीले धुएं की गिरफ्त में था। लोगों के आक्रोश के बाद वह बीच में ही छुट्टियों से लौट आए थे। नवंबर 2021 में स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आयोजित संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन में कार्बन उत्सर्जन में कटौती के लिए अधिक महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय करने को लेकर भी उनकी काफी आलोचना हुई थी।

ऑस्ट्रेलियन लेबर पार्टी ने 2030 तक उत्सर्जन में 43 प्रतिशत तक की कमी लाने का भरोसा दिलाया है। ऑस्ट्रेलिया शुरुआत में अंतरराष्ट्रीय यात्रा पर पाबंदियां लगाकर कोविड-19 महामारी से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या पर नियंत्रण पाने में कामयाब रहा था, लेकिन उसके लिए अधिक संक्रामक डेल्टा और ओमीक्रोन स्वरूप के प्रसार को रोकना काफी मुश्किल साबित हुआ। विपक्ष ने ऑस्ट्रेलिया में कोविड टीकाकरण की धीमी रफ्तार को लेकर भी सरकार को घेरा है। चुनाव में चीन के साथ व्यापार संबंध का मुद्दा भी छाया रह सकता है। चीन ने हाल के वर्षों में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कई औपचारिक और अनौपचारिक व्यापार प्रतिबंध लगाए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.