श्रीलंका में बिजली की दर में 264% की बढ़ोतरी:रेगुलेटर ने इजाजत दी

Updated on 10-08-2022 04:54 PM

श्रीलंका में बिजली की कम खपत करने वाले लोगों के लिए टैरिफ में 264% की बढ़ोतरी की जाएगी। जबकि अधिक खपत करने वाले लोगों के लिए कम यह दर कम होगी। सीलोन इलैक्ट्रिसिटी बोर्ड (CEB) ने कहा टैरिफ तय करने वाले रेगुलेटर ने मंगलवार को इसमें वृद्धि करने की अनुमति दी है। यह बढ़ोतरी 9 साल में पहली बार हो रही है। नई दरें 10 अगस्त 2022 से लागू कर दी जाएंगी।

अधिकारियों ने कहा CEB ने 800% से ज्यादा की टैरिफ बढ़ोतरी के लिए कहा था। लेकिन रेगुलेटर ने इसमें बदलाव कर बढ़ोतरी को 264% कर दिया। CEB को बिजली दरों के कारण अभी तक 61.6 करोड़ डॉलर का घाटा हो चुका है। जिसकी भरपाई करने के लिए ऐसा दरों में बढ़ोतरी की गई है।

ऑफिशियल रिकार्ड के मुताबिक 90 किलोवॉट से कम खपत करने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे। जबकि 90 किलोवॉट से ज्यादा बिजली का उपयोग करने वालों को बिल का 80% ही भुगतान करना होगा। अभी तक 2.50 रुपए प्रति यूनिट चार्ज देने वाले उपभोक्ताओं से अब 8 रुपए प्रति यूनिट चार्ज लिया जाएगा। वहीं इससे ज्यादा खपत करने वाले उपभोक्ताओं को 45 रुपए प्रति यूनिट की जगह 75 ₹ प्रति यनिट चार्ज देना होगा।

लंबे समय से बिजली ब्लैक आउट

CEB थर्मल जनरेटर के लिए तेल खरीदने में सक्षम नहीं है। जिसकी वजह से देश हाइपरफ्लिनेशन और लंबे समय से बिजली ब्लैक आउट का सामना कर रहा है। सरकार ने कहा कि वह अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष से बात कर रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.