केरल में सड़क पर आया हाथी कबाली, 18 घंटे तक हाइवे जाम, देखिए कैसे गाड़ियों की लगाई लंबी कतार

Updated on 25-10-2025 01:17 PM
केरल के पलक्कड़ जिले में हैरान कर देने वाला मामला हुआ। यहां पर एक जंगली हाथी सड़क पर आ गया। यह वह हाथी है जो पूरे केरल में फेमस है। इसका नाम है कबाली। हाथी के सड़क पर आ जाने के बाद अथिरापिल्ली-मलक्कप्पारा अंतरराज्यीय राजमार्ग पर लगभग 18 घंटे तक यातायात ठप रहा। यह हाथी दोपहर लगभग 3.30 बजे आया और एक ताड़ के पेड़ को गिरा दिया।

गाड़ियों में झांकता रहा

हाथी कबाली स्टेट हाइवे के एक संकरे हिस्से के ठीक बीच में खड़ा हो गया, तो यातायात ठप हो गया। एक एसयूवी में सवार लोगों के एक समूह द्वारा उसे जंगलों की ओर भगाने की कोशिश की लेकिन कुछ नहीं हुआ। इस हाथी की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। वह खड़ी गाड़ियों के पास जाकर गाड़ियों के अंदर झांक रहा है। हाथी कबाली ने कई कारों को पलटाने का प्रयास भी किया। वह गाड़ियों के आसपास घूमता रहा और बीच सड़क पर 18 घंटे तक ऐसे ही हलचल मचाता रहा।

86 किलोमीटर लंबा रूट

अथिरापिल्ली-मलक्कप्पारा अंतरराज्यीय राजमार्ग (SH-21) 86 किलोमीटर लंबा है और केरल के त्रिशूर को तमिलनाडु सीमा से जोड़ता है। यह मार्ग मनोरम है और वर्षावनों से होकर गुजरता है। इस सड़क पर आपको जानवरों के प्रवेश द्वार के बारे में चेतावनी देने वाले कई बोर्ड दिखाई देंगे।

गाड़ियों की लंबी कतार लगी

हाथी के हाईवे पर आ जाने की वजह से किनारे खड़ी गाड़ियों की एक लंबी कतार लग गई। कुछ लोग सड़क पर खड़े होकर अपनी स्थिति के बारे में बात करते नज़र आते हैं।

दरअसल, यह हाथी यहां के स्थानीय लोगों से परिचित है। इसने हाल ही में इतनी अफरा-तफरी मचाई है कि लोगों ने इसका नाम 'कबाली' रख दिया है। इस हाथी को कबाली नाम रजनीकांत की फिल्म कबाली के नाम पर रखा गया है।

मस्त काल में था हाथी

बताया जा रहा है कि वन अधिकारी हाथी को हटाने पहुंचे, उन्होंने उसे जंगल की ओर खदेड़ने की कोशिश की तो वे बाल-बाल बच गए। 33 वर्षीय यह हाथी अपने 'मस्त' काल में माना जाता है। इसलिए अधिकारियों ने आसपास के लोगों से उसके पीछे हटने तक शांति से इंतज़ार करने को कहा।

कौन है हाथी कबाली

कबाली का एक कुख्यात रिकॉर्ड है। 2022 में, उसने एक जीप पर हमला किया था, पिछले साल, इस हाथी ने एक एम्बुलेंस को रोक दिया था और एक बाइक सवार को भी घायल कर दिया था। इन सबका हवाला देते हुए, स्थानीय सरकारी निकायों ने कथित तौर पर वन विभाग से इसे किसी दूसरे वन क्षेत्र में स्थानांतरित करने का अनुरोध किया था, क्योंकि यह जानवर SH-21 पर आने-जाने वालों के लिए लगातार खतरा बन गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.