हमास कमांडरों को खत्म करो... बंधकों की रिहाई के समझौते के बीच इजरायल पीएम का मोसाद को आदेश

Updated on 23-11-2023 02:30 PM
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि गाजा में युद्धविराम की जो डील चल रही हैं, उनका मतलब ये नहीं है कि हमास के खिलाफ जंग खत्म हो गई है। अपनी कैबिनेट से नेतन्याहू ने कहा कि संघर्ष विराम के बाद हमास को खत्म करने के लिए युद्ध चलता रहेगा। नेतन्याहू ने कहा कि उन्होंने देश की खुफिया एजेंसी मोसाद को स्पष्ट कहा है कि हमास के बड़े कमांडरों को ढूंढ़ने का काम जारी रखा जाए और चाहे वे कहीं भी हों उनके खिलाफ एक्शन लिया जाए।


नेतन्याहू से बुधवार शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस में हमास कमांडर इस्माइल हानियेह और खालिद मशाल के बयान पर जवाब मांगा गया। इस्माइल हानियेह और खालिद मशाल ने कहा है कि वे युद्ध के बाद गाजा पर शासन जारी रखेंगे। इसका जवाब देते हुए नेतन्याहू ने कहा, मैंने मोसाद को हमास के प्रमुखों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है, चाहे वे कहीं भी हों। नेतन्याहू ने ये भी कहा कि संघर्ष विराम में ऐसी कोई बाध्यता नहीं है कि हम हमास प्रमुखों पर कार्रवाई नहीं कर सकते हैं।

इजरायली रक्षामंत्री बोले- हमास को तबाह करने से पहले नहीं रुकेंगे

इजरायल के रक्षामंत्री योव गैलेंट ने एक बार फिर जोर देकर कहा कि हमास के किसी भी कमांडर को छोड़ा नहीं जाएगा। वे उधार के समय पर जी रहे हैं। उन्होंने महिलाओं और बच्चों को मारा है और उनका मरना तय है। गैलेंट का कहना है कि उन्हें उम्मीद है कि उत्तरी गाजा सीमा से चार किलोमीटर से अधिक दूरी पर रहने वाले इजरायली दिसंबर के अंत तक घर लौटने में सक्षम होंगे।

बता दें कि हमास की ओर से कहा गया है कि गुरुवार से गाजा में चार दिन का युद्ध विराम शुरू हो रहा है। समझौते के तहत हमास की ओर से 50 बंधकों को रिहा किया जाएगा। हर रोज 12 से 13 बंधकों को छोड़ा जाएगा, जिनमें ज्यादातर महिला और बच्चे होंगे। इसके बदले में इजरायल की जेलों में बंद 150 फिलस्तीनी कैदियों को भी रिहा किया जाएगा। दुनियाभर के शीर्ष नेताओं ने इस समझौते का स्वागत किया है। दरअसल 7 अक्टूबर को हमास ने इजरायल पर बड़े हमला करके 1400 से ज्यादा लोगों को मार दिया था। इसके साथ ही 200 से ज्यादा लोगों को बंधक बनाकर गाजा में ले जाया गया। इन बंधकों को छुड़ाने के लिए ही अब ये डील हुई है। कतर ने मध्यस्थता करके ये डील कराई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
तेहरान: ईरान की ताकतवर फोर्स इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) अमेरिका के खिलाफ जंग को लंबा खींचने की तैयारी कर रही है। IRGC के कमांडर के एक सीनियर सलाहकार ने…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: दुनिया के दो देशों के बीच रिश्ते में बदलाव आना कोई नई बात नहीं है। कई देशों में वक्त के साथ रिश्ते बेहतर होते हैं या फिर किसी मुद्दे…
 13 August 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत उन प्रमुख देशों में शामिल है, जो नॉर्दर्न सी रूट (NSR) पर रूस के साथ सहयोग करने में दिलचस्पी दिखा…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: ऑस्ट्रेलिया की फेडरल कोर्ट ने भारत को झटका दिया है। अदालत ने भारत की 'बासमती' ट्रेडमार्क के लिए विशेष अधिकार की मांग खारिज कर दी है। इस फैसले पर…
 13 August 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच हालिया दिनों में रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। खासतौर से बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिल्ली में किए गए वर्चुएल…
 13 August 2026
लंदन: पाकिस्‍तान सऊदी अरब और तुर्की के साथ मिलकर 'इस्‍लामिक नाटो' बनाकर बहुत खुश है। पाकिस्‍तान में इसका जश्‍न मनाया जा रहा है। पाकिस्‍तान में कहा जा रहा है कि…
 13 August 2026
पेरिस: फ्रांस से मिले राफेल जेट भारतीय एयरफोर्स का अहम हिस्सा है। फ्रांस के साथ भारत की 114 और राफेल खरीद की चर्चा चलने की बात भी कही गई है।…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
Advt.