बतौर विशेषज्ञ बल्लेबाज विश्व कप फाइनल खेल सकती हैं एलीस पैरी

Updated on 03-04-2022 05:39 PM

क्राइस्टचर्च विश्व कप में पिछले दो मैचों से बाहर रहने के बाद एलीस पैरी रविवार को होने वाले फाइनल मुकाबले के लिए फिट होगी। पीठ की चोट से परेशान पैरी विशेषज्ञ बल्लेबाज़ के तौर पर इंग्लैंड के खिलाफ खिताबी मैच खेलने के लिए तैयार हैं। फाइनल से पहले पैरी ने क्राइस्टचर्च में दो कड़े अभ्यास सत्रों में हिस्सा लिया।

कप्तान मेग लानिंग ने बताया कि पैरी ने फिटनेस टेस्ट को पार कर लिया है और बस यह देखना बाकी है, कि उनका शरीर इस अभ्यास से कैसे उबरता है। लानिंग ने कहा, 'हमें लगता है कि हमारे सभी खिलाड़ी उपलब्ध हैं। एलीस ने कल मुश्किल अभ्यास सत्र में भाग लिया और उन्होंने आज भी अभ्यास किया। अब बस यह देखना होगा कि आराम के बाद वह कैसा महसूस करती हैं।'

ग्रुप स्टेज में हैमस्ट्रिंग की चोट के बाद पैरी दो साल पहले घर पर हुए टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल तथा फाइनल मुकाबले में खेल नहीं पाई थीं। 12 दिन पहले . अफ्रीका के खिलाफ मैच में चोटिल होने के बाद से पैरी ने नेट में गेंदबाजी नहीं की हैं। लेकिन वनडे मैचों में लगभग 50 की औसत के कारण लानिंग ने कहा कि वह पैरी को बतौर विशेषज्ञ बल्लेबाज खिलाने से कतराएंगी नहीं।

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा, 'वह निश्चित रूप से एक विशेषज्ञ बल्लेबाज की भूमिका में खेल सकती हैं। पिछले कुछ हफ्तों में उन्होंने गेंदबाजी नहीं की हैं और सीधे फाइनल में गेंदबाजी का भार संभालना मुश्किल होगा।' इसी बीच ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्ता शनिवार की दोपहर को ही अपनी अंतिम एकादश का चयन करेंगे। वह चाहते हैं कि उनके खिलाड़ी इस बड़े मुकाबले से पहले पूरी तरह से तैयार हो जाएं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.