H-1B वीजा प्रोग्राम पर एलन मस्क का बड़ा बयान, भारतीयों की दिल खोलकर तारीफ, ट्रंप को लगेगी मिर्ची!

Updated on 01-12-2025 02:39 PM
वॉशिंगटन: अमेरिका के डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने H1-B वर्कर वीजा प्रोग्राम पर लगातार सख्त रुख दिखाया है। इसमें वीजा की फीस कई गुना बढ़ाना समेत कई कदम शामिल है। इन फैसलों ने खासतौर से भारतीयों को प्रभावित किया है। एक तरफ ट्रंप प्रशासन का रुख भारतीयों को लेकर सख्त है तो वहीं अरबपति एलन मस्क ने भारत के लोगों की जमकर तारीफ की है। मस्क ने ट्रंप प्रशासन के उलट भारतीयों की अमेरिका के विकास में सहयोग के लिए जमकर तारीफ करते हुए वीजा प्रोग्राम को जारी रखने की बात कही है।

टेस्ला सीईओ एलन मस्क ने H-1B वीजा का समर्थन करते हुए कहा कि भारतीय प्रवासियों से अमेरिकी अर्थव्यवस्था को बहुत फायदा हुआ है। अमेरिका को भारत के कामगारों की आज पहले से कहीं ज्यादा जरूरत है। मस्क ने माना कि आउटसोर्सिंग कंपनियां वीजा प्रणाली का दुरुपयोग करती हैं। इस पर उन्होंने कहा कि इस कमी को दूर किया जाना चाहिए ना कि वीजा को ही रोक देना चाहिए।

कंपनियों को टैलेंट की तलाश

एक पॉडकास्ट में एलन मस्क ने हालिया दिनों में H1-B वीजा पर उठे सवालों पर कहा कि कंपनियों में हमेशा प्रतिभाशाली लोगों की तलाश रहती है। वे विशेष भूमिकाओं को भरने के लिए संघर्ष करती हैं। H-1B वर्कर वीजा वैश्विक प्रतिभा को अपनी कंपनियों में लाने का अहम जरिया रहा है। ऐसे में इसके महत्व को कम नहीं आंका जा सकता है।एलन मस्क ने आगे कहा, 'मैं इस विचार का कतई समर्थन नहीं कर सकता कि हमें H-1B कार्यक्रम पूरी तरह से बंद कर देना चाहिए। कुछ समूहों की ओर से की जा रही ये मांग ठीक नहीं है। इन बातों में जरूर सच्चाई है कि इस वीजा कार्यक्रम में कुछ गड़बड़ी हैं। इसके लिए हमें पूरा प्रोग्राम बंद करने की बजाय सिस्टम के दुरुपयोग को रोकना चाहिए।

क्या है H1b वीजा

H-1B वीजा अमेरिकी कंपनियों को विदेशी पेशेवरों को काम पर रखने की अनुमति देता है। इस वीजा को हासिल करने में भारतीयों का दबदबा है। 2024 में अमेरिका से जो H1B वीजा जारी हुए, उनमें से 71 प्रतिशत भारतीयों को मिले। ट्रंप ने इस साल के शुरू में राष्ट्रपति बनने के बाद से इस कार्यक्रम के नियमों को कड़ा कर दिया है।

ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B आवेदन के लिए फीस बढ़ाकर 100,000 डॉलर कर दी है। ट्रंप प्रशासन की ओर से कई दफा ये कहा गया है कि इस वीजा के चलते देश के लोगों की नौकरियां विदेशियों को मिल रही हैं। हालांकि ट्रंप ने भी बीते महीने से माना था कि अमेरिका विदेशी प्रतिभाओं को पूरी तरह नजरअंदाज नहीं कर सकता।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.