एलन मस्क की अंतरिक्ष के प्रति दीवानगी नासा के लिए बन सकती परेशानी का सबब

Updated on 19-06-2022 08:44 PM

वॉशिंगटन दुनिया के सबसे रईसों में शुमार और स्पेसएक्स के मुखिया एलन मस्क और अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा कई योजनाओं पर एक साथ काम कर रहे हैं। लेकिन नासा को डर सता रहा है कि एलन मस्क की स्पेस के लिए दीवानगी उसके लिए बड़ा खतरा बन सकती है। नासा को डर है कि स्पेसएक्स के रॉकेट एजेंसी के उस लॉन्च पैड को तबाह कर सकते हैं जो इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन और उसके रॉकेट को जोड़ने का एकमात्र माध्यम है।

 फ्लोरिडा के कैप कैनावेरल में कैनेडी स्पेस सेंटर का लॉन्च कॉम्प्लेक्स 39 अमेरिकी अंतरिक्ष यात्रियों और आईएसएस को जोड़ने वाला एकमात्र लॉन्च पैड है। अगर इसे कोई नुकसान पहुंचता है तो स्पेस स्टेशन और धरती के बीच कनेक्शन प्रभावित हो सकता है। ये वही लॉन्च पैड है जहां से नासा ने अपने अंतरिक्ष यात्रियों को 1970 के दशक में चंद्रमा की सतह पर भेजा था। स्पेसएक्स ऐसा ही कुछ ड्रैगन क्रू के साथ भी करना चाहती है। लेकिन मस्क की कंपनी के पिछले कुछ मिशनों के बुरी तरह असफल होने के बाद इस लॉन्च पैड के लिए खतरा पैदा हो गया है।


नासा के स्पेस ऑपरेशन्स की चीफ कैथी लाइडर्स ने रॉयटर्स से कहा, 'हमारा मानना है कि अगर स्पेसएक्स की शुरुआती उड़ानों की तरह इसमें भी विफलता हासिल हुई तो यह 39A के लिए बेहद विनाशकारी साबित होगा।' दरअसल स्पेसएक्स एक स्टारशिप लॉन्च पैड का निर्माण कर रही है जो लॉन्च कॉम्प्लेक्स 39 से सिर्फ कुछ सौ फीट की दूरी पर स्थित है। लाइडर्स ने कहा कि प्रोजेक्ट टीम लॉन्च पैड को संभावित विस्फोट से बचाने के लिए सभी तरीकों की जांच कर रही है।


उन्होंने बताया, 'इन चीजों पर स्पेसएक्स भी हमारे साथ काम कर रही है। क्योंकि यह उनके भी हित में है कि उनकी आय का एक स्थिर स्रोत बाधित हो।' स्पेसएक्स का स्टारशिप प्रोटोटाइप एसएन11 पिछले महीने लॉन्च होने के बाद 'धुएं की गेंद' बन गया था। लाइव स्ट्रीम में टेक्सास के बोका चीका में कंपनी के लॉन्च पैड से लॉन्च के कुछ मिनट के बाद विस्फोट की आवाज सुनी गई। इसके बाद रॉकेट का मलबा वापस धरती पर गिरते देखा गया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.