अंतरिक्ष से लौटी एलन मस्क की टूरिस्ट स्पेसफ्लाइट

Updated on 19-09-2021 07:51 PM

फ्लोरिडा टेस्ला और स्पेस-एक्स के मालिक एलन मस्क की महात्वाकांक्षी टूरिस्ट स्पेसफ्लाइट धरती पर लौट आई है। पहली बार चार आम नागरिकों को लेकर गई फ्लाइट धरती की कक्षा तक जाकर वापस गई है। कंपनी के क्रे ड्रेगन स्पेसशिप ने शनिवार को फ्लोरिडा के तट के पास पानी पर लैंडिंग की। यह ट्रिप कई मायने में बेहद खास रही है और इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है जिसमें स्पेसशिप के अंदर इंजिनियर क्रिस सेंब्रोस्की यूकेलेली बजाते दिख रहे हैं। बिजनसमैन और जेट पायलट जेरेड आइसकमैन ने इस फ्लाइट की चार सीटें खरीदी थीं और लॉटरी के जरिए साथी पैसेंजर्स का चुनाव किया था। इस इंस्पाइरेशन- 4 मिशन का मकसद सेंट जूड चिल्ड्रन्स रिसर्च हॉस्पिटल के लिए फंड जुटाना था। सेंब्रोस्की और आइसकमैन के अलावा फिजिशन-असिस्टेंट हेली आर्सेनॉ और साइंटिस्ट डॉ. सायन प्रॉक्टर भी इस टूर पर गए थे। इस फ्लाइट में कोई प्रफेशनल ऐस्ट्रोनॉट नहीं था।

लौटने के बाद बेहद उत्साहित आइसकमैन ने कहा है, 'यह हमारे लिए कमाल की राइड थी और अभी तो यह शुरुआत है। क्रू तीन दिन के लिए धरती का चक्कर काट रहा था। वे धरती से 590 किलोमीटर की ऊंचाई तक गए जो हाल के इतिहास में एक रेकॉर्ड है। राइड के दौरान उन्होंने कॉग्निटिव टेस्ट किए और अल्ट्रासाउंड के जरिए शरीर के अंगों की स्नैनिंग भी की। प्रॉक्टर ने इस दौरान अपनी आर्ट दिखाई। ट्रिप के एक वीडियो में देखा जा सकता है कि जीरो ग्रैविटी में सेंब्रोस्की बेहद खूबसूरती से यूकेलेली बजाते हैं। शनिवार शाम को क्रू ड्रैगन ने धरती की ओर सफर शुरू किया। धरती के वायुमंडल में घर्षण के कारण पैदा गर्मी को चीरते हुए कैप्सूल नीचे आने लगा और कुछ किलोमीटर ऊपर पैराशूट खुल गए जिससे गति धीमी हो गई। कैप्सूल ने अटलांटिक महासागर में लैंडिंग की। इसी कैप्सूल में पिछले साल इंटरनैशनल स्पेस स्टेशन से भी ऐस्ट्रोनॉट्स को लेकर आया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.