एमराल्ड डेवलपर्स का “अब बदलेगा इंदौर” अभियान लॉन्च, शहर के विकास के लिए नई परियोजनाओं की घोषणा की

Updated on 26-05-2026 04:48 PM

इंदौर : एमराल्ड डेवलपर्स ने इंदौर के भविष्य के लिए अपना बड़ा विज़न पेश किया। यह घोषणा कंपनी के नए “अब बदलेगा इंदौर” अभियान के तहत की गई। कंपनी ने शहर के शहरी और व्यावसायिक विकास को नई दिशा देने वाली आने वाली परियोजनाओं की जानकारी भी साझा की।

यह सिर्फ एक उपलब्धि नहीं है, बल्कि चेयरमैन विनोद अग्रवाल की नवाचार, अलग सोच और मूल्यों पर आधारित काम करने की विरासत को भी दर्शाता है। साथ ही, यह कंपनी के सीईओ के उस विज़न को भी दिखाता है, जिसके जरिए वे एमराल्ड को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे ले जाना चाहते है।

इस अभियान में सिर्फ व्यापार नहीं, बल्कि एक गहरी भावना जुड़ी हुई है। यह इंदौर शहर के प्रति एक भावपूर्ण सम्मान का प्रतीक है। वही शहर जिसने विनोद अग्रवाल को अवसर, विश्वास और प्यार दिया, और जो पिछले 51 सालों से उनकी कर्मभूमि रही है।

कंपनी ने लंबे समय तक शहर के विकास में योगदान देने और विश्वस्तरीय सोच से प्रेरित आधुनिक परियोजनाएं बनाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। ये परियोजनाएं तेजी से बदलते शहर इंदौर और नई पीढ़ी के व्यवसायों और ग्राहकों की जरूरतों और उम्मीदों को ध्यान में रखकर तैयार किए जाएंगे।

यह अभियान पहले ही शहर के समाचार पत्रों, आउटडोर मीडिया, थिएटर, एयरपोर्ट और रेडियो के जरिए लोगों तक पहुंच चुका है। यह इस बात को दर्शाता है कि उभरते हुए भारतीय शहर अब इंफ्रास्ट्रक्चर, कामकाज की जगहों, लाइफस्टाइल और शहरी विकास को नए नजरिए से देख रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान तपन अग्रवाल, सीईओ, एमराल्ड डेवलपर्स ने इस पहल के पीछे की सोच और इंदौर के भविष्य को लेकर कंपनी के बड़े विज़न को साझा किया। उन्होंने कहा, “शहर तब आगे बढ़ते हैं जब वहां के लोगों की सोच और उम्मीदें बदलती हैं। इंदौर इस समय आर्थिक, सांस्कृतिक और व्यापारिक रूप से बदलाव के एक महत्वपूर्ण दौर से गुजर रहा है। विकास का अगला चरण सिर्फ शहर का विस्तार करना नहीं होना चाहिए, बल्कि लोगों के अनुभव, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और रहने व काम करने के तरीके को भी बेहतर बनाना चाहिए। एमराल्ड में हमारा ध्यान ऐसे आधुनिक और भविष्य के लिए तैयार स्पेस बनाने पर है, जो वैश्विक सोच से प्रेरित हों और आधुनिक भारत की जरूरतों और महत्वाकांक्षाओं के अनुरूप हों।”

अर्चना अग्रवाल, वाइस प्रेसिडेंट - सेल्स एवं मार्केटिंग, एमराल्ड डेवलपर्स ने कहा, “इंदौर अब ऐसे दौर में प्रवेश कर रहा है, जहां लोगों की सोच और उम्मीदें वैश्विक स्तर की होती जा रही हैं, लेकिन शहर अपनी पहचान और संस्कृति से भी जुड़ा हुआ हैं। एमराल्ड में हमारा प्रयास इन बदलती जरूरतों को समझकर ऐसी परियोजनाएं बनाने का है, जो भविष्य के लिए तैयार हों, बेहतर अनुभव देने वाले हों और वहां रहने व काम करने वाले लोगों के लिए वास्तव में उपयोगी हों। ‘अब बदलेगा इंदौर’ सिर्फ एक अभियान नहीं है, बल्कि यह उस बदलाव को दर्शाता है, जिसे हम पहले से ही शहर में देख रहे हैं।”

बातचीत के दौरान कंपनी ने अपने भविष्य की विकास योजनाओं और आने परियोजनाओं की जानकारी दी। कंपनी ऐसे आधुनिक और एकीकृत स्पेस विकसित करने पर ध्यान दे रही है, जो बेहतर सुविधाओं, आकर्षक डिजाइन, आसान पहुंच और शहर के लंबे समय तक विकास को ध्यान में रखकर तैयार किए जाएंगे। ये सभी परियोजनाएं वैश्विक सोच से प्रेरित होंगी।

एमराल्ड डेवलपर्स ने बताया कि इंदौर जैसे तेजी से विकसित हो रहे शहरों में लोगों की बदलती जरूरतें और व्यापार के नए तरीके रियल एस्टेट क्षेत्र को प्रभावित कर रहे हैं। कंपनी का मानना है कि उद्यमियों और नए व्यवसायों के लिए इंदौर की बढ़ती लोकप्रियता के कारण ऐसे विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर की मांग बढ़ रही है, जो आधुनिक होने के साथ-साथ स्थानीय जरूरतों और शहर की पहचान से भी जुड़ा हो।

कंपनी के अधिकारियों ने यह भी कहा कि “अब बदलेगा इंदौर” सिर्फ एक ब्रांड अभियान नहीं है, बल्कि यह शहर की बदलती सोच और बढ़ती महत्वाकांक्षाओं का प्रतीक है।

एमराल्ड डेवलपर्स का उद्देश्य अपने परिवर्तनकारी विज़न के अनुसार शहरी विकास और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के जरिए इंदौर की प्रगति को आगे बढ़ाना है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 June 2026
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) के 7 करोड़ से अधिक सदस्य UPI और ATM के जरिए अपने पीएफ अकाउंट से फंड निकाल सकेंगे। सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को…
 19 June 2026
नई दिल्ली: नेचुरल गैस (एलएनजी) एक्‍सपोर्ट में अमेरिका ने अपनी पकड़ मजबूत की है। पश्चिम एशिया के बीच संकट के दौर में उसे ऐसा करने का मौका मिला। ग्‍लोबल मार्केट…
 19 June 2026
 पश्चिम एशिया में युद्ध पर फिलहाल विराम है। लेकिन युद्ध की वजह से हुए नकुसान की भरपायी के लिए ईरान ने होर्मुज पर टोल वसूलने का संकेत दिया है। इससे…
 19 June 2026
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बाद भारत व्हिस्की की बिक्री में आई उछाल अब धीमी पड़ती दिख रही है। देश में विदेशी व्हिस्की की बिक्री की ग्रोथ 2025 में लगातार…
 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
 16 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच सुलह होने की डील (US-Iran Deal) हो गई है। खबर है कि दोनों देशों के बीच 60 दिनों का सीजफायर होने के बाद…
 16 June 2026
नई दिल्‍ली: अमेरिका-ईरान समझौते की घोषणा के बाद एक भारतीय लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) टैंकर होर्मुज स्‍ट्रेट से गुजरा है। यह ऐसा करने वाले शुरुआती बड़े कमर्शियल जहाजों में से…
 16 June 2026
मुंबई: लॉजिस्टिक्स सेक्टर की कंपनी A-1 लिमिटेड ने बताया है कि उसने प्रमुख औद्योगिक घरानों से 35 करोड़ रुपये के ऑर्डर हासिल किए हैं। इससे चालू वित्तीय वर्ष में उसकी…
 15 June 2026
नई दिल्ली: भारती एयरटेल लिमिटेड ("भारती एयरटेल" या "कंपनी") ने घोषणा की कि उसके लगभग 100% शेयरधारकों ने अपनी प्रमुख रणनीतिक सहायक कंपनी एयरटेल अफ्रीका पीएलसी में हिस्सेदारी के संकलन के लिए…
Advt.