लुप्तप्राय दुनिया का सबसे छोटा समुद्री स्तनपायी जीव पर मंडराया संकट, केवल 10 बचे

Updated on 09-05-2022 06:09 PM

वॉशिंगटन। दुनिया में कई जीव जंतु लुप्तप्राय होते जा रहे हैं ऐसे में सबसे छोटे समुद्री स्तनपायी जीव के ऊपर संकट मंडरा रहा है। 25 लाख साल पहले अस्तित्व में आए ये जीव अब विलुप्त होने की कगार पर हैं, क्योंकि दुनिया में ये सिर्फ 10 ही बचे हैं जो कैलिफोर्निया की मैक्सिको खाड़ी में हैं। इन जीवों को वैक्विटा पोरपोइज़ या टोटोआबा मछली कहा जाता है। शोधकर्ता इन जीवों को बचने का तरीका खोज रहे हैं। वैक्विटास के जीवन पर संकट झींगा और छोटी मछलियों को पकड़ने के लिए लगाए गए अवैध जाल (गिलनेटिंग) से आ गया है। इनकी लंबाई 4 से 5 फीट करीब 1.2 से 1.5 मीटर होती है। इन मछलियों में एक खास तरह का ब्लैडर होता है जिसे चीन में पारंपरिक दवाइयों को बनाने में इस्तेमाल किया जाता है जिसके कारण इन्हें तेजी से मारा जा रहा है। मैक्सिको ने टोटोआबा मछली को पकड़ना और गिलनेटिंग का इस्तेमाल अवैध है। लेकिन ये काम धड़ल्ले से जारी है।
इतनी कम आबादी होने के कारण शोधकर्ताओं का सवाल है कि क्या इनब्रीडिंग के कारण टोटोआबा के विलुप्त होने का खतरा है। 20 सालों से इन जीवों के जोखिम का अध्ययन करने वाली वैज्ञानिक बारबरा टेलर और लोरेंजो रोजास ब्राचो ने 1999 की अपनी स्टडी में कहा था कि इनके खत्म होने की परिकल्पना नहीं की जा सकती। मैक्सिकन वैज्ञानिकों की एक टीम 1985 से 2017 के बीच टोटोआबा मछली के लिए गए कोशिकाओं के सैंपल का अध्ययन जेनेटिक पैटर्न जानने के लिए कर रही है।
स्टडी के सह लेखक रोजस ब्राचो ने कहा कि किसे पता था कि इतने सालों बाद इस सैंपल के अध्ययन की जरूरत पड़ेगी। उन्होंने कहा कि अगर गिलनेटिंग रोक दी जाए तो इनमें पर्याप्त अनुवांशिकी को एनकोड किया गया है जो इनकी आबादी बढ़ा सकता है। गुरुवार को साइंस जर्नल में प्रकाशित रिसर्च में उन्होंने कहा कि अगर हम इन जानवरों को जीने दें तो ये लंबे समय तक जिंदा रहेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.