श्रीलंका में आर्थिक मंदी के साथ ऊर्जा संकट, दिन में कट रही 10 घंटे बिजली

Updated on 31-03-2022 04:27 PM

कोलंबो श्रीलंका में आर्थिक मंदी के बीच देश में बिजली संकट शुरू हो गया है। इस क्रम में श्रीलंकाई सरकार ने हर दिन होने वाली बिजली कटौती में बढ़ोतरी कर दी है। आलम यह हैं कि हर दिन दस घंटे तक लोगों को बिना बिजली रहना पड़ रहा है। बिजली ऊर्जा के उत्पादन के लिए ईंधन की उपलब्धता नहीं होने से पूरे श्रीलंका में बिजली बुधवार से सात घंटे से बढ़कर दस घंटे कर दी गई है।

विदेशी मुद्रा की भारी कमी के कारण श्रीलंका आर्थिक संकट के साथ ही भीषण ऊर्जा संकट से भी जूझ रहा है।इसकारण सभी आवश्यक वस्तुओं के दाम आसमान छूने लगे हैं।

श्रीलंकाई अधिकारियों के अनुसार ईंधन की कमी के कारण दसियों हजार लोग पेट्रोलियम उत्पादों के लिए पेट्रोल पंपों के बाहर खड़े हुए हैं। श्रीलंकाई लोग हर दिन भारी बिजली कटौती का भी सामना कर रहे हैं। विदेशी मुद्रा की कमी आयात संबंधी प्रतिबंधों के कारण हुई है। इसकारण द्वीप देश में हर दिन दस घंटे बिजली कटेगी। इससे पहले, पिछले एक महीने से पूरे देश में सात घंटे बिजली काटी जा रही थी। पब्लिक यूटिलिटी कमीशन के अध्यक्ष जनक रत्नायके ने बताया कि थर्मल पावर को चलाने के लिए ईंधन की कमी है, इसकारण 750 मेगावाट बिजली की कमी हो गई है।

 सरकारी सीलोन पेट्रोलियम कारपोरेशन (सीपीसी) ने मोटर चालकों से कहा है कि वह डीजल खरीदने के लिए बुधवार और गुरुवार को पेट्रोल पंपों के आगे लाइन लगाकर खड़े रहें। चूंकि श्रीलंका सरकार जहाज पर आए पेट्रोलियम उत्पादों का भुगतान नहीं कर पाई है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हुई है कि यह जहाज कहां से आया है।

सीपीसी के मुताबिक जहाज की अनलोडिंग शुक्रवार को होगी। श्रीलंकाई ऊर्जा मंत्री गामिनी लोकुगे ने बताया कि सरकार एलआइओसी से 6 हजार मीट्रिक टन डीजल की तत्काल आपात खरीद करेगी। एलआइओसी दरअसल इंडियन आयल कारपोरेशन की श्रीलंकाई शाखा है। भारत से कर्ज के तहत मिलने वाला यह डीजल श्रीलंका में गुरुवार को पहुंचेगा। भारत ने हाल ही में घोषणा की थी कि एक अरब डालर का तेल श्रीलंका को वित्तीय सहायता के रूप में दिया जा रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.