मैनचेस्टर टेस्ट के दूसरे दिन इंग्लैंड 23 रन से आगे:जैमी स्मिथ और हैरी ब्रूक की फिफ्टी

Updated on 23-08-2024 02:18 PM

इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच मैनचेस्टर में टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। पहले दिन श्रीलंका ने 236 रन बनाए थे। दूसरे दिन बारिश के कारण कम ओवरों का खेल हो सका, लेकिन इंग्लैंड ने 6 विकेट खोकर 259 रन बना लिए। इसी के साथ टीम 23 रन से आगे हो गई।

इंग्लैंड से जैमी स्मिथ 72 रन बनाकर नॉटआउट रहे। उनके साथ गस एटकिंसन भी नॉटआउट रहे। तीसरे दिन का खेल भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा।

बारिश के कारण देर से शुरू हुआ खेल
पहले दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने बगैर नुकसान के 22 रन बना लिए थे। दूसरे दिन बारिश के कारण पहले सेशन का खेल ही नहीं हो सका। बेन डकेट 13 और डेन लॉरेंस 9 रन के स्कोर पर नॉटआउट रहे।

दूसरे सेशन में इंग्लैंड ने गंवाए विकेट
बारिश बंद होने के बाद दूसरे सेशन में खेल शुरू हो सका। असिथा फर्नांडो और विश्वा फर्नांडो ने कसी हुई गेंदबाजी की इंग्लैंड को 67 रन के स्कोर तक ही 3 झटके दे दिए। यहां से जो रूट और हैरी ब्रूक ने पारी संभाली। दोनों ने फिफ्टी पार्टनरशिप की और टीम को 100 रन के पार पहुंचा दिया।

रूट तेजी से खेल रहे थे, तभी असिथा फर्नांडो ने उन्हें विकेटकीपर दिनेश चांदीमल के हाथों कैच करा दिया। उन्होंने 57 बॉल पर 42 रन बनाए।

तीसरे सेशन में ब्रूक और स्मिथ की फिफ्टी
दूसरा सेशन खत्म होने तक इंग्लैंड ने 4 विकेट के नुकसान पर 176 रन बना लिए। ब्रूक ने विकेटकीपर जैमी स्मिथ के साथ फिफ्टी पार्टनरशिप कर ली। तीसरा सेशन शुरू होते ही ब्रूक आउट हो गए, उन्हें प्रबाथ जयसूर्या ने बोल्ड किया। ब्रूक ने 56 रन बनाए।

5 विकेट गिरने के बाद स्मिथ ने क्रिस वोक्स के साथ टीम को 200 रन के पार पहुंचा दिया। वोक्स 25 रन बनाकर जयसूर्या का ही शिकार हुए। स्मिथ ने तेजी से फिफ्टी लगाई और टीम को 250 के पार पहुंचा दिया।

स्मिथ और एटकिंसन नॉटआउट रहे
तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 6 विकेट खोकर 259 रन बना लिए। टीम से जैमी स्मिथ 72 और गस एटकिंसन 4 रन बनाकर नॉटआउट रहे। श्रीलंका से असिथा फर्नांडो ने 3 और प्रबाथ जयसूर्या ने 2 विकेट लिए। एक सफलता विश्वा फर्नांडो को भी मिली।

श्रीलंका पहले दिन ऑलआउट

श्रीलंका ने मैनचेस्टर में टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी। टीम से कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने 74 और मिलन रत्नायके ने 72 रन बनाए। टीम 74 ओवर में 236 रन बनाकर सिमट गई। इंग्लैंड से शोएब बशीर और क्रिस वोक्स ने 3-3 विकेट लिए। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का सातवां दिन भारत के लिए शानदार रहा। बुधवार को मुरली श्रीशंकर ने पुरुषों की लंबी कूद में देश को सिल्वर मेडल दिलाया। वहीं, पैरा…
 30 July 2026
नई दिल्ली: टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। रहाणे ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'इंस्टाग्राम' पर एक भावुक वीडियो…
 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के सातवें दिन भारतीय पैरा एथलीट्स का प्रदर्शन शानदार रहा। 100 मीटर टी47 स्पर्धा में दिलीप महादु गावित ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल…
 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 100 मीटर टी47 फाइनल स्पर्धा में भारत की झोली में दो मेडल आए। दिलीप महादु ने देश को गोल्ड मेडल दिलाया, जबकि मोहम्मद बासिल…
 30 July 2026
नई दिल्ली: हॉकी विश्व कप 2026 की शुरुआत 15 अगस्त से हो रही है। बेल्जियम और नीदरलैंड की मेजबानी में होने वाले टूर्नामेंट में भारतीय टीम भी दावेदारी पेश करेगी।…
 30 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के बाएं हाथ के रिस्ट स्पिनर कुलदीप यादव को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। 194 वनडे विकेट…
 30 July 2026
नई दिल्ली: खिलाड़ी भले ही अलग-अलग खेलों के हों लेकिन जब दिग्गज मैदान को अलविदा कहते हैं तो खेल जगत में एक सन्नाटा छा जाता है। कुछ ऐसा ही भावुक…
 30 July 2026
टीम इंडिया के अनुभवी और भरोसेमंद बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक बेहद भावुक वीडियो…
 28 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से आज यानी 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। शुभमन…
Advt.