इंग्लैंड अभी भी क्वालीफाई कर सकता है... वसीम जाफर ने कसा तंज, माइकल वॉन की तो बोलती बंद हो गई

Updated on 30-10-2023 02:23 PM
नई दिल्ली: भारत में हो रहे विश्व कप में प्रदर्शन के आधार पर चैंपियंस ट्रॉफी में जगह बनाने के पैमाने से इंग्लैंड और बांग्लादेश जैसी टीमों को निराशा का सामना करना पड़ सकता है। मौजूदा समय में इंग्लैंड केवल दो अंकों के साथ विश्व कप पॉइंट्स टेबल पर 10वें जबकि बांग्लादेश इतने ही अंकों के साथ नौवें स्थान पर है। दोनों टीमों के टूर्नामेंट में तीन और मैच बचे हैं और खुद को टॉप-7 में लाने के लिए उन्हें अपना पूरा दमखम लगाना होगा। इसे लेकर अब पूर्व भारतीय ओपनर वसीम जाफर ने पूर्व इंग्लिश कप्तान माइकल वॉन के मजे लिए हैं। दोनों ही सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहते हैं और क्रिकेट से जुड़े मजेदार ट्वीट्स करते रहते हैं।

वसीम जाफर ने भारत की वर्ल्ड कप में लगातार छठी जीत के बाद ट्वीट किया और माइकल वॉन को टैग करते हुए लिखा, 'चीयर अप माइकल वॉन, मुझे लगता है कि इंग्लैंड अभी भी क्वालीफाई कर सकता है। सातवें स्थान पर रहते हुए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए।' जिसके बाद माइकल वॉन ने रीट्वीट करते हुए जो लिखा उससे लगता है कि उन्होंने सारी उम्मीद छोड़ दी है। वॉन ने जवाब दिया, 'इस वक्त तो बहुत दूर दिखता है वसीम..' याद हो कि मौजूदा विश्व कप तालिका में पाकिस्तान के अलावा शीर्ष सात में जगह बनाने वाली टीमें आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का क्वालिफिकेशन हासिल करेंगी।

टेंशन में इंग्लिश टीम
भारत से लखनऊ में हारने के बाद इंग्लिश कप्तान जोस बटलर ने भी कहा कि उन्हें पता है कि हालात क्या हैं और आगे लक्ष्य बचा है। इससे पहले बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने विश्व कप में शीर्ष सात में रहने के महत्व पर जोर दिया था। उन्होंने शनिवार को नीदरलैंड के खिलाफ मैच गंवाने के बाद कहा था, ‘मेरा मतलब है अब हमारे लिए सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद काफी कम है लेकिन हमें थोड़ा बेहतर करने की जरूरत है। अगर आप चैंपियंस ट्रॉफी (2025) में खेलना चाहते हैं तो आपको (शीर्ष) आठ (पाकिस्तान के साथ) में रहना होगा। इसे ध्यान में रखते हुए अभी भी तीन मैच बाकी हैं।’

वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे पहले ही बाहर

नीदरलैंड्स और अफगानिस्तान इस समय तालिका में क्रमशः आठवें और सातवें स्थान पर हैं। इन दोनों टीमों के पास चैंपियंस ट्रॉफी में जगह बनाने का मौका है। इस नियम में हालांकि एक खामी यह है कि वेस्टइंडीज, आयरलैंड और जिम्बाब्वे जैसी टीमों के पास चैंपियंस ट्रॉफी के लिए क्वालीफाई करने का कोई मौका नहीं होगा क्योंकि वे इस विश्व कप में नहीं खेल रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.