सिडनी नहीं जाएंगे इंग्लैंड के कोच सिल्वरवुड

Updated on 30-12-2021 09:27 PM

मेलबर्न ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच 5 जनवरी से सिडनी में शुरु हो रहे चौथे क्रिकेट टेस्ट मैच में जहां मेहमान टीम अपना सम्मान बचाने के लिए उतरेगी। वहीं इंग्लैंड टीम में संक्रमण के मामले सामने आने कारण कोच क्रिस सिल्वरवुड इस मैच में टीम के साथ नहीं रहेंगे क्योंकि उन्हें अपने परिवार के साथ पृथकवास में भेज दिया गया है।

सिल्वरवुड अपने परिवार के साथ 10 दिन मेलबर्न में ही रहेंगे। इंग्लैंड के दल में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 7 हो गई है। इस कारण भी सिल्वरवुड को पृथकवास में रखा गया है हालांकि कोच सहित किसी भी खिलाड़ी को संक्रमण नहीं हुआ है।

इंग्लैंड टीम शुरुआती तीन टेस्ट मैच में मिली हार के बाद 3-0 से पीछे हैं। ऐसे में मेजबान टीम के पास 3-0 की बढ़ी बढ़त है। अब तक हुई जांच में इंग्लैंड के सहयोगी स्टाफ के 3 सदस्य और परिवार के 4 सदस्य संक्रमित पाये गए हैं। टीम को शुक्रवार को सिडनी रवाना होना है।

 दोनों टीमें चार्टर्ड फ्लाइट से सिडनी के लिए उड़ान भरेगी और पूरे होटल को उनके लिये आरक्षित किया गया है। मेलबर्न में खेले गए तीसरे एशेज टेस् मैच में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को पारी और 14 रन से हराया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.