इंग्लैंड ने पहले टेस्ट के लिए वोक्स को शामिल किया, स्टोक्स को आराम

Updated on 07-12-2021 10:06 PM

ब्रिसबेन इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने बुधवार से गाबा के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरु होने जा रही एशेज सीरीज के लिए अपने अंतिम ग्यारह खिलाड़ियों की घोषणा कर दी है। तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन को पहले टेस्ट के लिए आराम दिया गया है। उनकी जगह पर क्रिस वोक्स को शामिल किया गया है।

 वहीं ऑलराउंडर बेन स्टोक्स इस सीरीज से वापसी करेंगे। स्टोक्स ने इससे पहले मानसिक सेहत का हवाला देते हुए सीरीज से अपना नाम वापस ले लिया था। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के अलावा क्रिस वोक्स, ओली रॉबिनसन और मार्क वुड को भी शामिल किया है।

 इसके अलावा स्पिनर के तौर पर जैक लीच को भी टीम में जगह दी गयी है। ऐसे में उनका खेलना तय माना जा रहा है। इंग्लैंड की टीम साल 1986 से इस मैदान पर नहीं जीत सकी है इसलिए इस मैच में भी मेजबान ऑस्ट्रेलियाई टीम का पलड़ा भारी नजर आता है हालांकि स्टोक्स की वापसी से मेहमान टीम इंग्लैंड मजबूत हुई है।

जॉनी बेयरस्टो को इस टीम में जगह नहीं मिली है।

इंग्लैंड की 12 सदस्यीय टीम: जो रूट, स्टुअर्ट ब्रॉड, रॉरी बर्न्स, जोस बटलर, हसीब हमीद, जैक लीच, डेविड मलान, ओली पोप, ओली रॉबिनसन, बेन स्टोक्स, क्रिस वोक्स और मार्क वुड।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप की शुरुआत 1930 में हुई थी। टूर्नामेंट उरुग्वे की मेजबानी में खेला गया था और खिताब भी उरुग्वे ने ही जीता था। 1934 और 1938…
 09 June 2026
नई दिल्ली: लॉर्ड्स टेस्ट में मिली शानदार जीत का जश्न अभी थमा भी नहीं था कि इंग्लैंड के कुछ खिलाड़ी एक बार फिर मैदान के बाहर के विवादों में घिर…
 09 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन के बूते वैभव सूर्यवंशी की भारतीय टी20 टीम में एंट्री हो चुकी है। 15 साल के बल्लेबाज को आयरलैंड-इंग्लैंड और एशियन गेम्स 2026…
 09 June 2026
नई दिल्ली: भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट में गेंदबाजी के बजाय बल्लेबाजी को भारत की सबसे बड़ी चिंता बताते हुए सोमवार को कहा कि टीम को…
 09 June 2026
दांबुला: इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच खेली जा रही ट्राई-सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए सितारे वैभव सूर्यवंशी को पहली बार टीम इंडिया की…
 09 June 2026
नई दिल्ली: स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या पूरी तरह फिट हैं और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) की खेल विज्ञान टीम ने उन्हें रविवार से अफगानिस्तान के…
 08 June 2026
नई दिल्ली: तमाम राजनीतिक तनावों और वीजा संबंधी अड़चनों को पार करते हुए ईरान की फुटबॉल टीम आखिरकार मेक्सिको पहुंच गई है। आगामी फीफा वर्ल्ड कप शुरू होने में अब…
 08 June 2026
नई दिल्ली: पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने रविवार को कहा कि भारत के लिए डेब्यू की दहलीज पर खड़े स्टार युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को अपने खेल में ढलने का…
 08 June 2026
मुल्लांपुर: भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन और युवा स्पिनर मानव सुथार की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में अपनी स्थिति बेहद मजबूत…
Advt.