इंग्लैंड-इंडिया सीरीज, पहले 2 टेस्ट के लिए भारतीय टीम घोषित विकेटकीपर ध्रुव जुरेल और पेसर आवेश खान को मौका इंजर्ड मोहम्मद शमी बाहर

Updated on 13-01-2024 01:43 PM

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के शुरुआती 2 मैच के लिए टीम इंडिया घोषित हो गई है। शुक्रवार देर रात BCCI ने टीम घोषित की। विकेटकीपर ध्रुव जुरेल को पहली बार टेस्ट टीम में मौका मिला, वहीं तेज गेंदबाज आवेश खान टीम में अपनी जगह बरकरार रखने में कामयाब रहे।

इंजर्ड मोहम्मद शमी शुरुआती 2 टेस्ट का हिस्सा नहीं हैं। माना जा रहा है कि वह आखिरी 3 टेस्ट के लिए टीम में जगह बना सकेंगे।

जुरेल ने 15 रणजी मैच खेले
उत्तर प्रदेश के विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने 15 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं। 22 साल के इस खिलाड़ी के नाम 15 मैच में 790 रन हैं। इनमें 1 शतक और 5 अर्धशतक शामिल हैं। हाल ही में जुरेल को इंग्लैंड लायंस के खिलाफ इंडिया-ए के स्क्वॉड में भी शामिल किया गया था।

आवेश खान के पास डेब्यू का मौका
मध्यप्रदेश के आवेश खान के पास डेब्यू करने का मौका है। आवेश ने 39 फर्स्ट क्लास मैच में 154 विकेट लिए हैं। आवेश को साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के दूसरे टेस्ट में मोहम्मद शमी की जगह सिलेक्ट किया गया था। हालांकि वह मैच नहीं खेल सके थे।

4 स्पिनर्स के साथ उतरेगी टीम
भारत में टेस्ट के दौरान स्पिनर्स को रोल बेहद अहम हो जाता है। खासकर एशिया के बाहर की टीमों को स्पिन खेलने में बहुत परेशानी होती है। इसे देखते हुए भारत ने रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल के रूप में 3 स्पिन ऑलराउंडर्स के साथ कुलदीप यादव को भी जगह दी है।

25 जनवरी से 11 मार्च तक होगी टेस्ट सीरीज
इंग्लैंड और भारत के बीच 5 टेस्ट की सीरीज 25 जनवरी से शुरू हो रही। पहला मुकाबला हैदराबाद में खेला जाएगा। वहीं 2 फरवरी से दूसरा मुकाबला विशाखापट्टनम, 15 फरवरी से तीसरा टेस्ट राजकोट, 23 फरवरी से चौथा टेस्ट रांची और 7 मार्च से 5वां टेस्ट धर्मशाला में खेला जाएगा।

भारत ने घर में आखिरी सीरीज 3-1 से जीती थी
इंग्लैंड के खिलाफ WTC के लिहाज से भारत को चुनौती मिलेगी। 5 मैचों की सीरीज में मुकाबले टक्कर के होंगे। भारत और इंग्लैंड के बीच आखिरी टेस्ट सीरीज अगस्त 2021 के दौरान इंग्लैंड में हुई थी। 5 टेस्ट की सीरीज 2-2 से ड्रॉ रही थी। वहीं, भारत में दोनों के बीच आखिरी सीरीज फरवरी 2021 में हुई थी, 4 टेस्ट की इस सीरीज को भारत ने 3-1 से जीता था।

भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान) और आवेश खान।

पॉसिबल-11: रोहित, यशस्वी, शुभमन, कोहली, श्रेयस, राहुल (कीपर), जडेजा, अश्विन, अक्षर, बुमराह, सिराज।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.