इंग्लैंड के बस की नहीं है, लॉर्ड्स टेस्ट से पहले टिम पेन ने अंग्रेजों को ललकारा

Updated on 28-06-2023 08:20 PM
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट कप्तान टिम पेन का मानना है कि मौजूदा एशेज सीरीज में इंग्लैंड के पास ऑस्ट्रेलिया जैसी गहराई नहीं है और ऑस्ट्रेलियाई टीम मैच दर मैच निखरती जाएगी। पहले टेस्ट में दो विकेट से जीत दर्ज करके ऑस्ट्रेलिया पांच मैचों की सीरीज में 1- 0 से आगे है। पेन ने ‘सेन रेडियो’ से कहा,‘पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन औसत रहा। हमने अपने प्रदर्शन में काफी सुधार किया है। मुझे नहीं लगता कि इंग्लैंड टीम में ऑस्ट्रेलिया का सामना करने जैसी गहराई है। सीरीज से पहले उन्होंने कहा था कि वे कठोर और सपाट पिचें चाहते हैं। पहले टेस्ट में उन्हें मिली भी लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।’

उन्होंने कहा ,‘इंग्लैंड टीम बहुत हद तक जो रूट पर निर्भर करती है । हरी भरी पिच पर उनका शीर्ष क्रम चल नहीं पाता। उनके बल्लेबाजों के लिए बड़ी मुश्किल होने वाली है ।’ पेन ने कहा कि इंग्लैंड के कोच ब्रेंडन मैकुलम और कप्तान बेन स्टोक्स आक्रामक खेलने में यकीन रखते हैं लेकिन मनोरंजन मार्का क्रिकेट से कई बार परेशानियां खड़ी हो जाती है ।

टिम पेन ने कहा ,‘ जब आपके पास एक जैसे कप्तान और कोच हों तो कई बार देखने में काफी मजा आता है। दोनों का अहम काफी बड़ा है और दोनों काफी आक्रामक है । लेकिन कई बार यह आक्रामकता फैसलों पर भारी पड़ जाती है । पहले टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने पारी की घोषणा में जल्दबाजी कर डाली ।’

लॉड्स में खेला जाएगा एशेज का दूसरा टेस्ट

आपको बता दें कि एशेज सीरीज का दूसरा टेस्ट लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। लॉर्ड्स विश्व के सबसे खूबसूरत मैदानों में से एक है। इसका रुतबा अलग ही है। ऐसे में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया दोनों टीमें यह टेस्ट अपने नाम करने में पूरी जान लगा देंगी। जहां कंगारू अपनी लीड को सीरीज में डबल करना चाहेंगे वहीं इंग्लैंड कमबैक करने को देखेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.