अभी से कांप रहा इंग्लैंड, पूर्व कप्तान ने सीरीज शुरू होने से पहले ही मान ही हार

Updated on 22-01-2024 05:31 PM
लंदन: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल अथर्टन का मानना है कि भारत का शानदार स्पिन आक्रमण बेन स्टोक्स एंड कंपनी के खिलाफ पांच मैच की घरेलू सीरीज में उन्हें जीत दिलायेगा। पहला टेस्ट गुरुवार से हैदराबाद में शुरू होगा। इंग्लैंड ने भारत में अभ्यास मैच खेलने के बजाय अबु धाबी में तैयारी करने का फैसला किया। इंग्लैंड की टीम में सिर्फ जैक लीच ही अनुभवी स्पिनर हैं जबकि टॉम हार्टले, शोएब बशीर और रेहान अहमद कम अनुभवी हैं। भारतीय टीम में आर अश्विन, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव जैसे स्पिनर शामिल हैं।

इंग्लैंड ने भारत में अंतिम सीरीज 2012 में जीती थी जब ग्रीम स्वान और मोंटी पनेसर ने भारतीय स्पिनरों से बेहतर प्रदर्शन किया था। अथर्टन ने ‘स्काईस्पोर्ट्स’ से कहा, ‘मुझे लगता है कि भारत जीत जायेगा। उनके स्पिनर इंग्लैंड से बेहतर हैं और अंत में यही निर्णायक चीज रहेगी। अगर आप भारत जाओ तो स्पिन बड़ी भूमिका निभाता है। इतिहास देखें तो ऐसा हुआ है और मुझे लगता है कि ऐसा हमेशा ही रहेगा। भारत के पास बहुत मजबूत तेज गेंदबाजी आक्रमण भी है।’

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान का मानना है कि भारत की स्पिन बॉलिंग में विविधता के साथ ही अनुभव है। उन्होंने कहा, ‘भारत के चार स्पिनर इंग्लैंड के स्पिनरों से बहुत अलग हैं। उनके पास रविंद्र जडेजा और अक्षर पटेल के रूप में बायें हाथ के दो ‘फिंगर’ स्पिनर हैं। उनके पास कुलदीप यादव के रूप में कलाई का स्पिनर है और रविचंद्रन अश्विन सर्वकालिक महान स्पिनरों में से एक हैं।’

अथर्टन ने आगे कहा, ‘इंग्लैंड के पास जैक लीच के रूप में एक बेहतरीन बाएं हाथ का स्पिनर है लेकिन फिर उसके पास कम अनुभवी स्पिनर टॉम हार्टले, शोएब बशीर और रेहान अहमद मौजूद हैं। यह दौरा उनके लिए चुनौतीपूर्ण होगा लेकिन चयनकर्ताओं को उनसे काफी उम्मीदें हैं।’ भारत में पहले दिन से ही पिच के टर्न होने की उम्मीद है जिससे इंग्लैंड के बल्लेबाजों की भी बड़ी परीक्षा होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.