इंग्लैंड ने दूसरा एकदिवसीय जीतकर सीरीज में बराबरी हासिल की

Updated on 15-07-2022 08:23 PM

लंदन इंग्लैंड ने दूसरे एकदिवसीय क्रिकेट मैच में भारतीय क्रिकेट टीम को 100 रनों से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी हासिल की है। इस मैच में मेजबान टीम इंग्लैंड की जीत में नये गेंदबाज रीस टॉपली की अहम भूमिका रही।

 बांए हाथ के मध्यम तेज गति के गेंदबाज टॉपली ने 24 रन देकर 6 विकेट लिए। लॉर्ड्स स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने 49 ओवर में 246 रन बनाये। इसके बाद भारतीय टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 38.5 ओवर में 146 रनों पर ही सिमट गयी। इस मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर मेजबानों को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।


इंग्लैंड टीम ने मोईन अली के 47 और डेविड विली के 41 रनों की सहायता से 246 रन बनाये। भारत की ओर से स्पिनर युजवेंद्र चहल ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। मेजबान गेंदबाज टॉपली ने सलामी बल्लेबाजों रोहित शर्मा को खाता खोले बिना ही पेवेलियन भेज दिया। , शिखर धवन भी 9 रन बनाकर आउट हो गये। इसके बाद सूर्यकुमार यादव 27 और अनुभवी विराट 16 रन बनाकर आउट हुए। टॉपली ने 9.5 ओवर में केवल 24 रन देकर 6 विकेट लिए। वहीं डेविड विली, ब्रायडन कार्स, लियाम लिविंगस्टोन और मोईन अली को 1-1 विकेट मिला।


विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत भी शून्य पर ही आउट हो गये। हार्दिक पंड्या को मोईन अली ने अपना शिकार बनाया। हार्दिक ने 29 रन बनाए। वहीं रवींद्र जडेजा भी 29 रन बनाकर पवेलियन लौटे. मोहम्मद शमी ने 28 गेंदों पर 2 चौके और 1 छक्का लगाते हुए 23 रन का योगदान दिया.


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.