बचे हुए दो टेस्ट जीतने पर पूरी ताकत लगाये इंग्लैंड : क्राउले

Updated on 04-01-2022 08:26 PM

सिडनी एशेज सीरीज के पहले तीन टेस्ट मैचों में 3-0 की हार से जहां इंग्लैंड टीम दबाव में है और प्रशंसक निराश हैं, वहीं टीम के सलामी बल्लेबाज जैक क्राउले का मानना है कि अभी सब कुछ समाप्त नहीं हुआ है। क्राउले के अनुसार ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में सीरीज जीतने के बाद भी पांच जनवरी से शुरू हो रहे चौथे एशेज क्रिकेट टेस्ट में काफी कुछ दांव पर लगा है। क्राउले के अनुसार अंतिम दो टेस्ट जीतने से भी इंग्लैंड टीम अपनी प्रतिष्ठा को काफी हद तक बचा सकती है। इसलिए हमें निराश होने की जगह इन मैचों को जीतने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा देनी चाहिये।

क्राउले ने कहा, ‘ यह सही है कि अपने देश के लिए खेलते हुए काफी गौरव दांव पर लगा होता है और अगले दो मैचों में भी काफी कुछ दांव पर लगा होगा और यही कारण है कि हम सकारात्मक हैं और दोनों मैच जीतने के प्रयास करेंगे।' वहीं इससे पहले दिग्गज खिलाड़ियों ने टीम की कड़ी आलोचना करते हुए कहा था कि अगर उसका यही हाल अगली एशेज सीरीज में भी होगा तो इसमें हैरानी नहीं होनी चाहिये।

वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व क्रिकेटरों ने कहा है अधिक रक्षात्मक रुख और दबाव में रहने के कारण टीम की बल्लेबाजी और गेंदबाजी प्रभावित हुई है। यहां तक कि ऑलराउंडर बेन स्टोक्स भी अपने रंग में नहीं हैं। क्राउले ने कहा कि सिडनी में खेले जाने वाले एशेज सीरीज के चौथे टेस्ट मैच में शतक लगा सकते हैं। इसके लिए वह कप्तान जो रूट और मध्यक्रम बल्लेबाज डाविड मलान से प्रेरणा लेंगे।

क्राउले ने कहा हालांकि मैं पहले की तरह ही अच्छा महसूस कर रहा हूं। मैं आंकड़ों पर ज्यादा ध्यान नहीं देता। मैं निश्चित रूप से थोड़ा और आत्मविश्वास से भरा हुआ दिखूंगा और खुद को वापस पाऊंगा क्योंकि मैं अच्छी तरह से जानता हूं कि मैं इस हफ्ते यहां शतक बना सकता हूं और मैं यही करना चाहता हूं। जाहिर है कि मैंने पिछले साल अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट नहीं खेला है, लेकिन मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं। इस क्रिकेटर  ने कहा कि मुझे लगता है कि चौथे टेस्ट मैच में विकेट बेहतर और थोड़ा सपाट होगा। एशेज को थोड़ा सा देखने के बाद आमतौर पर ऐसा लगता है कि यहां बहुत अधिक रन हैं। मैं इसका बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं और उम्मीद है कि ऐसा ही होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.