सेमीफाइनल से पहले कई टीमों का खेल बिगाड़ेगी इंग्लैंड, जानें क्या है पॉइंट्स टेबल का समीकरण

Updated on 30-10-2023 02:29 PM
नई दिल्ली: आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 में इंग्लैंड क्रिकेट टीम का हाल बेहाल है। टूर्नामेंट में इंग्लैंड अब तक कुल छह मैच खेली चुका है, जिसमें से उसे सिर्फ एक में जीत नसीब हुई जबकि पांच मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। इंग्लैंड वनडे विश्व कप की डिफेंडिंग चैंपियन है, लेकिन अब वह सेमीफाइनल की रेस से बाहर होने की कगार पर पहुंच चुकी है। टीम सिर्फ दो अंक के साथ सबसे निचले पायदान पर है। ऐसे में आइए जानते हैं इंग्लैंड के हारने से बाकी टीमों पर इसका क्या असर पड़ेगा।

कैसी है पॉइंट्स टेबल की स्थिति
आईसीसी विश्व कप 2023 में अब तक कुल 29 मैच खेले जा चुके हैं। पॉइंट्स टेबल में टॉप की दो टीमें भारत (12 अंक) और साउथ अफ्रीका (10 अंक) है और वह सेमीफाइनल में पहुंचने की कगार पर हैं। ऐसे में अब तीसरे और चौथे नंबर की लड़ाई में न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के साथ श्रीलंका, पाकिस्तान, अफगानिस्तान और नीदरलैंड्स की टीम रह गई है।

हालांकि ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की टीमों नें चार-चार मुकाबले जीतकर 8-8 अंक जुटा लिए हैं। जबकि इन दोनों टीमों को तीन-तीन मैच अभी और खेलने हैं। ऐसे में अगर उन्हें सेमीफाइनल की रेस में पहुंचना है तो उनके लिए यह तीनों ही मैच करो या मरो का हो गया है। उन्हें हार हाल में जीत हासिल करनी ही होगी।

वहीं अगर ऑस्ट्रेलिया या न्यूजीलैंड में से कोई भी टीम एक भी मैच यहां से हारती है तो फिर पाकिस्तान, श्रीलंका, अफगानिस्तान और नीदरलैंड्स के लिए मौका बन जाएगा। इन चारों में से पाकिस्तान और श्रीलंका की दावेदारी सबसे अधिक मजबूत लग रही है। हालांकि अफगानिस्तान की टीम भी इस रेस में शामिल है।

इंग्लैंड के हारने से किसे होगा नुकसान और फायदा

टूर्नामेंट के शुरुआत से पहले इंग्लैंड की टीम खिताबी जीत की प्रबल दावेदारों में से एक थी। हालांकि अब ऐसा कुछ भी नहीं रह गया है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि इंग्लैंड के पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर रहने के कारण क्या किसी टीम को फायदा या फिर नुकसान पहुंच रहा है, तो इसका जवाब यह है कि चुकीं इंग्लैंड की टीम निचले पायदान पर है और उसके पास सिर्फ दो अंक है। ऐसे में उनसे ऊपर की टीमों को इससे फिलहाल तो कोई नुकसान नहीं है। इंग्लैंड के हारने से बाकी टीमों के लिए रास्ता आसान हो रहा है।

हालांकि सेमीफाइनल के लिए आधिकारिक रूप से अभी किसी भी टीम ने क्वालीफाई नहीं किया है लेकिन समीकरण अभी बरकरार है। ऐसे में अगर इंग्लैंड की टीम अपने बाकी के बचे हुए तीनों मैचों में वापसी करती तो कई टीमों का खेल खराब होने की संभावना बनेगी। वहीं इंग्लैंड की टीम अगर अपने तीनों मैच जीतकर टॉप-7 में पहुंचती है तो वह आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भी क्वालीफाई कर जाएगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.