इनहेलर के सहारे इंग्लिश क्रिकेटर, दिल्ली की दमघोंटू हवा में सांस लेना मुश्किल, पॉल्यूशन के बीच वर्ल्ड कप

Updated on 03-11-2023 02:52 PM
नई दिल्ली: इंग्लैंड के क्रिकेटरों को प्रमुख भारतीय शहरों में प्रदूषण के उच्च स्तर से निपटने के लिए ‘इनहेलर’ का इस्तेमाल करते देखा गया। एक ब्रिटिश वेबसाइट के मुताबिक इंग्लैंड के कुछ क्रिकेटरों को इनहेलर लेने के लिए मजबूर होना पड़ा। इनहेलर का इस्तेमाल आमतौर पर अस्थमा से पीड़ित लोग करते हैं। टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स को बेंगलुरु में श्रीलंका के खिलाफ मैच से पहले ट्रेनिंग के दौरान इनहेलर का उपयोग करते देखा गया था। दिल्ली की वायु गुणवत्ता गुरुवार को 400 का आंकड़ा पार कर ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंच गई।

रोहित शर्मा ने भी जताई थी चिंता
प्रदूषण ने मुंबई में भी बड़ी चिंता पैदा कर दी है और भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने गुरुवार को श्रीलंका के खिलाफ मैच से पहले इस मुद्दे पर बात की। रोहित ने बुधवार को कहा, ‘मेरा मतलब है आदर्श दुनिया में आप इस तरह की स्थिति नहीं चाहते हैं, लेकिन मुझे पूरा यकीन है कि संबंधित लोग आवश्यक कदम उठा रहे हैं। यह आदर्श स्थिति नहीं है, हर कोई यह जानता है। आपके बच्चे, मेरे बच्चे, हमारी भविष्य की पीढ़ियों को देखते हुए जाहिर है कि यह काफी महत्वपूर्ण है कि उन्हें बिना किसी डर के जीने का मौका मिले।’

पहले भी हो चुकी इंटरनेशनल बेइज्जती
इंग्लैंड की टीम चिर प्रतिद्वंद्वी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने अगले मैच के लिए अहमदाबाद में है। इससे पहले 2017 में श्रीलंका के खिलाड़ियों को टेस्ट सीरीज के तीसरे मैच के दौरान नई दिल्ली में मैदान पर मास्क पहनने के लिए मजबूर होना पड़ा था। लैंसेट अध्ययन के अनुसार, 2019 में भारत में प्रदूषण के कारण 23 लाख से अधिक मौतें हुईं।

नॉकआउट में परेशानी नहीं!
इंग्लैंड के खिलाड़ी जो रूट ने पिछले दिनों एक मैच के बाद कहा था, 'ऐसा लग रहा था आप सांस नहीं ले पा रहे हैं। यह अलग तरह का अनुभव था।’ भारत के कुछ शहरों में बेहद गंभीर की श्रेणी में पहुंच चुके AQI के बीच राहत की बात है कि राजधानी में अब वर्ल्ड कप का एक ही मैच बचा है। नॉकआउट मैच कोलकाता, मुंबई और अहमदाबाद में खेले जाने हैं जहां दिल्ली-एनसीआर के मुकाबले AQI का स्तर बेहतर है। गुरुवार को अहमदाबाद का औसत AQI 125 के आसपास था। इसी तरह मुंबई और कोलकाता में भी हवा की गुणवत्ता बहुत अच्छी नहीं होने के बावजूद वर्ल्ड कप के मेजबान कुछ शहरों से बेहतर है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.