इंग्लिश स्पिनर शोएब बशीर को भारत का वीजा मिला: UAE से इंग्लैंड पहुंचने के बाद परमिशन ले सके शनिवार तक पहुचेंगे हैदराबाद

Updated on 25-01-2024 12:33 PM

इंग्लैंड के ऑफ स्पिनर शोएब बशीर को भारत का वीजा मिल चुका है। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) शोएब के वीजा को UAE में ही अप्रूव कराना चाह रहा था, लेकिन पाकिस्तानी मूल के होने के कारण ऑफ स्पिनर का पेपरवर्क कम्प्लीट होने में समय लग गया।

20 साल के शोएब फिर UAE से इंग्लैंड लौटे। अब वह इंग्लैंड की फ्लाइट से सीधे भारत आएंगे और इसी कंडीशन पर उनका वीजा भी अप्रूव हुआ है। वह शनिवार या रविवार तक इंग्लैंड टीम के साथ हैदराबाद में जुड़ जाएंगे।

पहले टेस्ट की प्लेइंग-11 में शामिल नहीं
इंग्लैंड की टीम 2 सप्ताह पहले से UAE के अबू धाबी में भारत दौरे के लिए तैयारी कर रही थी। शोएब भी स्क्वॉड का हिस्सा हैं, इसलिए वह भी अबू धाबी में थे। उन्हें अपनी टीम के साथ 21 जनवरी को हैदराबाद पहुंचना था। टीम के बाकी खिलाड़ी तो 21 को ही UAE से भारत पहुंच गए, लेकिन उन्हें पाकिस्तानी मूल का होने के कारण पेपरवर्क कम्प्लीट करने में समय लग गया।

शोएब फिर वापस इंग्लैंड लौटे और वहां से फिर वीजा के लिए अप्लाय किया। 24 जनवरी को उनका वीजा अप्रूव हुआ और वह 27 तक भारत पहुंचेंगे। आज यानी 25 जनवरी से पहला टेस्ट शुरू हो रहा है, इसलिए वह इंग्लैंड की प्लेइंग-11 में शामिल नहीं हो सके।

बशीर के बिना भारत नहीं जाना चाहते थे स्टोक्स
इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स अपने ऑफ स्पिनर के बिना टीम के साथ भारत नहीं जाना चाहते थे। उन्होंने कहा, 'मुझे जब बैश के वीजा नहीं मिलने की खबर मिली तब मैंने कहा कहा कि हमें बशीर के बिना नहीं जाना चाहिए, लेकिन मैं जानता था कि ऐसा करना बहुत मुश्किल होगा। एक लीडर के रूप में जब आपका कोई प्लेयर मुश्किल में हो तो आप भी इमोशनल हो जाते हैं।'

पाकिस्तानी मूल का होने के कारण समस्या हुई
शोएब के पास इंग्लैंड का पासपोर्ट है और वह वहां के सरे शहर में ही पले-बढ़े, लेकिन उनके पेरेंट्स पाकिस्तान से हैं, जो इंग्लैंड में बस चुके हैं। पाकिस्तानी मूल का होने के कारण बशीर के UAE के रास्ते भारत आने में दिक्कतें आईं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत आने वाले पाकिस्तानी मूल के नागरिकों को अक्सर वीजा मिलने में देरी हो जाती है। वनडे वर्ल्ड कप के दौरान पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को भी इसी कारण परेशानी हुई थी। बशीर ने इंग्लैंड पहुंच कर अपना पासपोर्ट बुधवार को सबमिट किया। जिसके बाद बुधवार को ही उनके भारत आने का वीजा भी अप्रूव हो गया।

पहले टेस्ट की प्लेइंग-11 में इंग्लैंड ने 3 स्पिनर्स रखे

इंग्लैंड और भारत के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार सुबह 9:30 बजे से खेला जाएगा। इंग्लैंड ने एक दिन पहले ही अपनी प्लेइंग-11 घोषित कर दी। टीम में 3 स्पिनर और एक पेसर के साथ 7 बैटर्स को जगह दी गई। 3 स्पिनर्स में जैक लीच, टॉम हार्टले और रेहान अहमद शामिल हैं। हार्टले डेब्यू करेंगे, वहीं रेहान को एक ही टेस्ट का अनुभव है।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.