झूला झूलकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया

Updated on 29-05-2022 06:40 PM

लंदन कुछ कर गुज़रने की चाहत के दम पर ही इंग्लैंड के किन्रॉस में 51 साल के रिचर्ड स्कॉट ने झूला झूलकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवा लिया। रिकॉर्ड कायम करने के लिए उन्होंने लगातार 36 घंटे झूले पर बिताए। इस दौरान प्रति घंटे 5 मिनट के ब्रेक की परमिशन थी। और इसी के साथ स्कॉट ने 34 घंटे के स्विंगर का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।

51 साल के रिचर्ड ने वो कारनामा कर दिखाया जो सोचने में भी शरीर और मन थक जाए।
उन्होंने झूला झूलने का विश्व रिकॉर्ड बना डाला। अब सुनने वाले सोचते होंगे की झूला झूलने में ऐसी कौन की काबिलियत है कि वो तारीफ के काबिल बन गया तो ज़रा सुनिए जनाब, हुनर झूला झूलने मात्र में नहीं है बल्कि कितने देर तक आप ऐसा कर सकते हैं असल टैलेंट तो उसमें छुपा है। और स्कॉट ने ये हुनर दिखाया जब उन्होंने एक-दो घंटे नहीं बल्कि पूरे 36 घंटे तक लगातार झूला झूलते हुए बिता दिया।

और पिछले रिकॉर्ड 34 घंटे तक झूला झूलने वाले को तोड़ दिया।स्कॉट को स्विंग पर बिताए गए हर घंटे के बीच में पांच मिनट के ब्रेक की परमिशन दी गई थी, स्कॉट की 36 घंटे की स्विंगिंग मैराथन ने 34 घंटे के रिकॉर्ड को तोड़ दिया, जिसे क्विन लेवी ने 2020 के अक्टूबर में बनाया था। रोटरी क्लब ऑफ किन्रोस एंड डिस्ट्रिक्ट, जहां स्कॉट सदस्य हैं, उहोंने फेसबुक पर रिचर्ड स्कॉट की स्विंगिंग प्रैक्टिस का वीडियो शेयर किया।


इस बारे में अपना अनुभव साझा करते हुए स्कॉट ने बताया किये अच्छा रहा। पैरों के ऊपरी हिस्से में थोड़ा दर्द है। इसके अलावा बाकी सब ठीक है। ये एक अच्छा अनुभव रहा। हालांकि ये चुनौतिपूर्ण था फिर भी अच्छा रहा। मैं बहुत उत्साहित हूं।बता दें कि किसी के सिर पर जब सनक सवार होती है तो इंसान कुछ भी कर जाता है। दिन रात लगन के बल पर बहुत कुछ ऐसा हासिल कर सकता है जो शायद कोई सोच भी पाता हो। फिर ऐसे में उम्र कभी रास्ते का रोड़ा बनती। बस खुद में जज़्बा और जुनून होना चाहिए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.