यूरोप बहुत बुरी दिशा में जा रहा... डोनाल्ड ट्रंप ने फिर निकाला यूरोपीय देशों पर गुस्सा, दी सख्त चेतावनी

Updated on 09-12-2025 01:24 PM
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर यूरोप के देशों पर निशाना साधा है। ट्रंप ने सोमवार को कहा कि यूरोप बहुत बुरी दिशा में जा रहा है, जिसका खामियाजा उसे उठाना पड़ सकता है। ट्रंप ने हाल ही में नई सिक्योरिटी स्ट्रैटेजी में बड़े पैमाने पर माइग्रेशन को लेकर यूरोप की कड़ी आलोचना की थी। ट्रंप ने कहा था कि माइग्रेशन की वजह से यूरोप सभ्यता के खत्म होने का सामना कर रहा है। अब एक बार फिर उन्होंने यूरोप को अपने निशाने पर लिया है।

ट्रंप ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से कहा, 'यूरोप कुछ बुरी दिशाओं में जा रहा है। यह लोगों के लिए बहुत बुरा है। हम नहीं चाहते कि यूरोप इतना बदल जाए। यूरोप को बहुत सावधान रहना होगा। वे बहुत सी चीजें कर रहे हैं लेकिन हम यूरोप को यूरोप ही रखना चाहते हैं।' यूक्रेन युद्ध और दूसरे कई मुद्दों पर ट्रंप ने यूरोप को लेकर लगातार नाराजगी जताई है।

जेलेंस्की हमारा प्रस्ताव नहीं मान रहे: ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की उनके शांति प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करने के लिए तैयार नहीं हैं, जिसका उद्देश्य रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करना है। अमेरिकी और यूक्रेनी वार्ताकारों ने तीन दिन बातचीत की है। इसके बाद ट्रंप ने कहा कि जेलेंस्की का रुख ठीक नहीं हैं।ट्रंप ने कहा, 'मुझे निराशा है कि जेलेंस्की ने अभी तक इस प्रस्ताव को नहीं पढ़ा है। मुझे लगता है कि रूस को इससे कोई दिक्कत नहीं है लेकिन यह पक्का नहीं कि जेलेंस्की को यह ठीक लगे। उनकी टीम को यह पसंद है लेकिन वह इसे पढ़ने को भी तैयार नहीं हैं।'

जेलेंस्की का भी आया बयान

ट्रंप ने जेलेंस्की की आलोचना ऐसे समय की है, जब रविवार को रूस ने उनकी नई राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति का स्वागत किया है। इससे पहले जेलेंस्की ने शनिवार को कहा था कि उन्होंने उन अमेरिकी अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बातचीत की है, जो फ्लोरिडा में यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल के साथ वार्ता में शामिल हैं। जेलेंस्की ने कहा कि वह अमेरिका के साथ ईमानदारी से काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं ताकि स्थायी शांति हासिल की जा सके।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.