एमपी में मानसून जाने के बाद भी जमकर हो रही बारिश, गिर रहे ओले, इन जिलों में किसानों की फसलें हो गई बर्बाद

Updated on 21-10-2024 11:53 AM
खरगोन: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में पिछले दिनों तथा बीते 24 घंटे के दौरान हुई बारिश ने जहां खड़ी फसल को नुकसान पहुंचाया है वहीं भंडारित फसल भी भीग गई है। अचानक हुई बारिश के चलते किसानों का दावा है कि उनकी दिवाली प्रभावित हो गई है।


भीकन गांव क्षेत्र के उन्नत किसान अरविंद जायसवाल ने बताया कि कुछ दिनों और बीते 24 घंटे के दौरान हुई जोरदार बारिश ने खेतों में खड़ी फसल और खलियानों में कटा हुआ अनाज खराब कर किसानों की दिवाली बर्बाद कर दी है। उन्होंने कहा कि जीवन में इतना बारिश नहीं देखी है। उन्होंने बताया कि भीकन गांव, झिरनिया और गोगावा क्षेत्र की स्थिति खराब है। झिरनिया में तो बारीक ओले भी गिरे।

सरकार से अनुदान की मांग


उन्होंने मांग की है कि रबी की फसल के लिए सरकार को जुताई, बीज, खाद और बोवनी के लिए प्रति हेक्टेयर 8 से 10 हजार रुपए अनुदान प्रदान करना चाहिए। देवली के किसान राकेश व कैलाश राठौर ने बताया कि बारिश के चलते खेत में लगी सोयाबीन नहीं काट पाए हैं और काटकर रखी हुई सोयाबीन भी प्रभावित हो गई।

शनिवार को तेज बारिश


उधर शनिवार दोपहर को तेज बारिश से कपास मंडी खरगोन में भी कपास के 300 से अधिक वाहन व अनाज मंडी में सोयाबीन व मक्का के वाहन नीलाम होने से बच गए थे, रविवार को बचे हुए वाहनों की नीलामी की गई। खरगोन के प्रभारी डीडीए मेहताब सिंह सोलंकी ने बताया कि इस वर्ष सोयाबीन 112125 हेक्टेयर, कपास 184853 हेक्टेयर, और मक्का 66064 हेक्टेयर में लगाई गई थी। जिले में सोयाबीन 60 से 70% और मक्का 90% कट चुका है, इसके अलावा कपास की दो-दो चुनाई हो चुकी है। उन्होंने बताया कि शेष खड़ी फसल व खुले में भंडारित अनाज को अवश्य कुछ नुकसान हुआ होगा।

कहां कितनी बारिश हुई


पश्चिम निमाड़ क्षेत्र के खाद बीज व पेस्टिसाइड विक्रेता कैलाश खंडेलवाल ने बताया कि रबी की फसल को इस बारिश से फायदा है। खरगोन जिले में अब तक 985 एमएम बारिश हो चुकी है जो जिले की सालाना औसत बारिश 825 मिमी से 160 मिलीमीटर अधिक है ,वहीं गत वर्ष इस समय तक कुल 924 मिलीमीटर बारिश हुई थी। इस साल अब तक जिले की चार तहसीलों में 1000 मिली मीटर से अधिक बारिश हो चुकी है इसमें खरगोन तहसील में 1108, गोगावां में 1171, भीकनगांव में 1032 व बड़वाह तहसील में 1093 मिमी बारिश हुई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.