ऐसी चालाकी तो धोनी भी नहीं करते... कुसल मेंडिस ने कुछ अलग ही कर दिया, सभी रह गए सन्न

Updated on 27-10-2023 01:59 PM
बेंगलुरु: इंग्लैंड को सस्ते में समेटने के बाद बेहतरीन फॉर्म में चल रहे पाथुम निसांका और सदीरा समरविक्रमा की अटूट शतकीय साझेदारी की मदद से श्रीलंका ने गुरुवार को 146 गेंद शेष रहते हुए आठ विकेट से बड़ी जीत दर्ज करके गत चैंपियन को अगर मगर की कठिन डगर पर धकेल दिया। श्रीलंका की यह विश्व कप में इंग्लैंड पर लगातार पांचवीं जीत है। उसने 2003 से अपने इस प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ कोई मैच नहीं गंवाया है।

कुसल मेंडिस ने दिखाई गजब की चालाकी

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को उनकी चालाकी के लिए जाना जाता है। धोनी को विकेट के पीछे से मैच बदलने का श्रेय दिया जाता है। लेकिन श्रीलंका के कप्तान और विकेटकीपर कुसल मेंडिस ने कुछ ऐसा कर दिया, जो शायद कभी धोनी ने भी नहीं सोचा होगा। दरअसल इंग्लैंड की पारी का 32वां ओवर चल रहा था। महीश तीक्षाना ने आखिरी गेंद लेग स्टंप के बाहर फेंकी। इस दौरान आदिश रशीद नॉन स्ट्राइकर एंड पर थे।

सभी विकेटकीपर का ध्यान बल्लेबाज को स्टंप करने पर होता है। लेकिन कुसल मेंडिस ने गेंद कलेक्ट करने के बाद सीधा नॉन स्ट्राइकर एंड पर थ्रो मार दिया। गेंद डाले जाने के समय बैकअप के लिए बाहर निकले आदिल रशीद क्रीज में वापस नहीं आ पाए थे। मेंडिस को थ्रो विकेट पर लगा और उन्हें पवेलियन वापस लौटना पड़ा।

मुकाबले में क्या-क्या हुआ

इंग्लैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 33.2 ओवर में 156 रन पर आउट हो गई। श्रीलंका ने 25.4 ओवर में दो विकेट पर 160 रन बनाकर मैच को एक तरफ बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। निसांका ने 83 गेंद पर सात चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 77 रन बनाए। समराविक्रमा ने 54 गेंद पर नाबाद 65 रन की पारी खेली जिसमें सात चौके और एक छक्का शामिल है। इन दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 137 रन की अटूट साझेदारी की। श्रीलंका ने पांच मैच में दूसरी जीत दर्ज करके पांचवें स्थान पर पहुंचकर अपनी उम्मीदों को जीवंत रखा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.