हल्के से मध्यम शराब पीने से भी होता है ब्रेन को नुकसान

Updated on 10-03-2022 07:16 PM

न्यूर्याक एक नई स्टडी में खुलासा किया है कि हल्के से मध्यम शराब पीने से भी ब्रेन को नुकसान होता है। अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ पेंसिल्वेनिया के रिसर्चर्स द्वारा की गई इस स्टडी में 36 हजार से अधिक वयस्कों के आंकड़ों का उपयोग करते हुए दावा किया है कि रोजाना एक या दो पैग शराब पीने से भी व्यक्ति के दिमाग में दो साल के बराबर का परिवर्तन होता है।

रिसर्चर्स का कहना है कि अधिक शराब पीने वालों के दिमाग की संरचना और आकार यानी स्ट्रक्चर और साइज में भी बदलाव होता है, जिससे उनकी मेमोरी पावर कमजोर हो जाती है। अमेरिका स्थित पेंस व्हार्टन स्कूल के संकाय सदस्य और इस स्टजी के राइटर गिदोन नवे के अनुसार, ‘नमूनों की बड़ी संख्या ने हमें आधी से एक बोतल बीयर पीने के प्रभाव के विश्लेषण का भी आधार प्रदान किया।पेन सेंटर फॉर स्टडीज ऑफ एडिक्शन के निदेशक हेनरी क्रैंजलर कहते हैं, ‘अध्ययन निष्कर्ष पीने की सुरक्षित सीमा पर साइंटिस्ट सरकारी दिशानिर्देशों के विपरीत है।

 उदाहरण के लिए, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑन अल्कोहल एब्यूज एंड अल्कोहलिज्म महिलाओं को एक पैग शराब पीने की अनुमति देता है, जबकि पुरुषों के लिए इसकी मात्रा दोगुनी है। हालांकि, स्टडी के निष्कर्ष बताते हैं कि ये सीमा भी ब्रेन को नुकसान पहुंचाती है। इस स्टडी में पीने और ब्रेन की हेल्थ के बीच संबंधों की पड़ताल की गई है। साइंटिस्टों ने इस स्टडी में पाया कि इस बात के पुख्ता सबूत मौजूद थे कि ज्यादा मात्रा में शराब के सेवन से ब्रेन की संरचना में बदलाव आया। इसमें प्रतिभागियों ने शराब की खपत के स्तर के बारे में सर्वेक्षण के सवालों का जवाब दिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.