गाजा में गिराए गए एक-एक बम का जवाब मिलेगा... ईरान के सर्वोच्‍च नेता अयातुल्ला खुमैनी ने इजरायल को दी धमकी

Updated on 25-11-2023 02:53 PM
तेहरान: ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खुमैनी ने इजरायल को गाजा में हमलों का बदला लेने की धमकी दी है। खुमैनी ने कहा है कि इजरायल को अगर लगता है कि वह गाजा में मौत बरसाकर बच जाएगा तो ऐसा नहीं होना वाला है। इजरायल को गाजा में गिराए जा रहे हर एक बम का हिसाब देना होगा। वह बमबारी करके अपनी ही जिंदगी को कम कर रहा है। अयातुल्ला खुमैनी का इजरायल के लिए धमकी ऐसे समय आई है, जब दोनों पक्षों ने गाजा में युद्ध विराम के लिए समझौता किया हुआ है।


अयातुल्ला खुमैनी ने हिब्रू में सोशल साइट एक्स पर एक पोस्ट लिखी है। इस पोस्ट में खुमैनी ने लिखा है कि इजरायल गाजा में कितनी भी बमबारी कर ले लेकिन उस करारी हार की भरपाई नहीं कर सकता है जो उसे 7 अक्टूबर को झेलनी पड़ी है। गाजा पर बमबारी करके वह अपनी ही जिंदगी को कम कर रहा है। गाजा का युद्ध उसके लिए अनुत्तरित नहीं रहेगा, वह ये ना माने कि इसका जवाब उसको कभी नहीं मिलने वाला है।

ईरान लगातार दे रहा है इजरायल को चेतावनी

इजरायल की ओर से गाजा में हमले शुरू किए जाने के बाद से ही ईरान आक्रामक रुख दिखा रहा है। अयातुल्ला खुमैनी और दूसरे ईरानी नेताओं ने अधिकारियों ने ये धमकी दी है कि अगर गाजा में बमबारी चलती रही तो फिर ये संघर्ष पूरे इलाके में फैल जाएगा। ईरान की ओर से इजरायल को एक से ज्यादा मोर्चों पर घेरने की भी बात कही जाती रही है। ईरान की ओर से हमास को भी समर्थन मिल रहा है और ईरान समर्थित हिज्बुल्ला ने भी इजरायल पर रॉकेट और एंटी-टैंक मिसाइलों से हमले किए हैं। यमन में भी ईरान समर्थित हूती विद्गोहियों ने लगातार इजरायल को निशाना बनाया है। दोनों संगठन लगातार ने कहा है कि युद्ध जारी रहने पर वह भी पूरी तरह से इस लड़ाई में शामिल हो जाएंगे।

बता दें कि गाजा पट्टी में फिलहाल युद्ध विराम चल रहा है। इजरायल और हमास ने बंधकों की रिहाई के लिए युद्ध विराम करने का समझौता किया है। समझौते में इजरायल फिलीस्तीन के 150 कैदी जेल से रिहा करेगा और हमास की ओर से 50 बंधक छोड़े जाएंगे। ये विराम शुक्रवार से शुरू हो गया है। शुक्रवार को हमास ने 13 इजरायली बंधकों को मिस्र के रास्ते इजरायल को सौंप दिया, जिसके बदले में इजरायल ने 39 कैदियों को गाजा भेजा दिया। फिलहाल ये युद्धविराम चार दिन के लिए किया गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
तेहरान: ईरान की ताकतवर फोर्स इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) अमेरिका के खिलाफ जंग को लंबा खींचने की तैयारी कर रही है। IRGC के कमांडर के एक सीनियर सलाहकार ने…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: दुनिया के दो देशों के बीच रिश्ते में बदलाव आना कोई नई बात नहीं है। कई देशों में वक्त के साथ रिश्ते बेहतर होते हैं या फिर किसी मुद्दे…
 13 August 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत उन प्रमुख देशों में शामिल है, जो नॉर्दर्न सी रूट (NSR) पर रूस के साथ सहयोग करने में दिलचस्पी दिखा…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: ऑस्ट्रेलिया की फेडरल कोर्ट ने भारत को झटका दिया है। अदालत ने भारत की 'बासमती' ट्रेडमार्क के लिए विशेष अधिकार की मांग खारिज कर दी है। इस फैसले पर…
 13 August 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच हालिया दिनों में रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। खासतौर से बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिल्ली में किए गए वर्चुएल…
 13 August 2026
लंदन: पाकिस्‍तान सऊदी अरब और तुर्की के साथ मिलकर 'इस्‍लामिक नाटो' बनाकर बहुत खुश है। पाकिस्‍तान में इसका जश्‍न मनाया जा रहा है। पाकिस्‍तान में कहा जा रहा है कि…
 13 August 2026
पेरिस: फ्रांस से मिले राफेल जेट भारतीय एयरफोर्स का अहम हिस्सा है। फ्रांस के साथ भारत की 114 और राफेल खरीद की चर्चा चलने की बात भी कही गई है।…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
Advt.