पैगंबर के लिए हर मुस्लिम मरने को तैयार, भारत में मुस्लिमों का हो रहा दमन : शहबाज शरीफ

Updated on 06-06-2022 10:26 PM

इस्लामाबाद पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी को लेकर पूर्व भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा को पार्टी ने सस्पेंड कर दिया है। उनकी टिप्पणी को लेकर मुस्लिम देशों में भारत की आलोचना हो रही है। इस विवाद में अब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ भी कूद पड़े हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि वह भाजपा नेता के बयान की निंदा करते हैं।

इसके साथ ही उन्होंने धार्मिक स्वतंत्रता को लेकर भारत पर सवाल उठाया।
शहबाज शरीफ ने कहा कि मैं हमारे प्यारे पैगंबर मोहम्मद के बारे में भारत के भाजपा नेता की आहत करने वाली टिप्पणियों की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। हमने बार-बार कहा है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत धार्मिक स्वतंत्रता को रौंद रहा है और मुस्लिमों को सता रहा है। दुनिया को इस बारे में ध्यान देना चाहिए और भारत को कड़ी फटकार लगानी चाहिए।


पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने एक अन्य ट्वीट में कहा हमारा प्यार पैगंबर मोहम्मद के लिए सर्वोच्च है। सभी मुस्लिम पैगंबर मोहम्मद के प्रेम और इज्जत के लिए अपनी जान दे सकते हैं। बता दें कि कथित तौर पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में भाजपा ने नूपुर शर्मा और नवीन कुमार जिंदल को सस्पेंड कर दिया है।

पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ टिप्पणी को लेकर अरब देशों में जमकर विवाद हुआ है। खाड़ी देशों में भारतीय सामानों के बहिष्कार की भी मुहिम देखने को मिली है। वहीं, ओमान के ग्रैंड मुफ्ती शेख अहमद बिन हमाद अल खलीली ने भी भाजपा के खिलाफ बयान दिया था। उन्होंने कहा कि भारत में सत्तारूढ़ पार्टी के आधिकारिक प्रवक्ता ने इस्लाम के दूत के खिलाफ ढीठ और अश्लील टिप्पणी की है। अल खलीली के बयान के बाद भाजपा ने भी स्पष्टीकरण जारी किया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.