शादी के बाद हर साल महिला ने धारण किया गर्भ, अगले वर्ष देंगी 12वें बच्चे को जन्म

Updated on 22-11-2021 08:43 PM

न्यू मेक्सिको न्यू मेक्सिको इलाके में एक विवाहिता ने लगातार हर वर्ष मां बनने का सिलसिला लगातार जारी रखते हुए बारहवें बच्चों को जन्म देने की तैयारी कर ली है। इस मां को इन दिनों सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। महिला के मुताबिक, उसने शादी के बाद से अब तक कभी भी गर्भनिरोधन के लिए कोई उपाय नहीं किया और अब वह बारहवीं बार गर्भवती है। कॉर्टनी रोजर्स नाम की इस महिला के इंस्टाग्राम पर 29 हजार फॉलोअर्स है। इतने सारे बच्चों को जन्म देने की वजह से कॉर्टनी को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है लेकिन, कॉर्टनी कहती हैं कि उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।

37 वर्षीय कॉर्टनी ने साल 2008 में पादरी क्रिस से शादी की थी और उसके बाद से अब तक वह हर साल गर्भवती हुई हैं। फिलहाल कॉर्टनी बारहवीं बार मां बनने वाली हैं और मार्च में उनकी डिलीवरी डेट है। यह दंपति अब तक 11 बच्चों को जन्म दे चुके हैं, जिनके नाम क्लिंट, क्ले, केड, कैली, कैश, कॉल्ट, केस, कैलीना, कोराली और कैरिस हैं। इनमें से सबसे बड़े बच्चे की उम्र ग्यारह साल तो सबसे छोटे की उम्र लगभग एक साल है।

रॉजर्स ने बताया कि वह खुद अपने सारे बच्चों की देखभाल करती हैं। इतना ही नहीं वह डायपर्स की बजाय लंगोट का इस्तेमाल कर के पैसे बचाती हैं और खुद के फार्म में उगाए फल बच्चों को खिलाती हैं। रॉजर्स ने यह भी बताया कि वह अपने फार्म में खेती बढ़ाने के लिए भी काम कर रही हैं।

रॉजर्स के पति घर के खर्च के लिए क्रिस चर्च में काम करने के अलावा कई और काम भी करते हैं। रॉजर्स कहती हैं कि वह हमेशा से मां बनना चाहती थीं और उनके पति ने उन्हें कम से कम 10 बच्चों को जन्म देने का सुझाव दिया, ठीक वैसे ही जैसे उनकी मां (रॉजर्स की सास) के थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.