हर कोई सुहाना खान को पर्दे पर देखने को बेताब

Updated on 08-02-2022 05:35 PM

मुंबई   हर कोई सुहाना खान को पर्दे पर देखने के लिए बेताब है। सुहाना खान अपनी पढ़ाई कर वापस भारत लौटीं है। शाहरुख खान और गौरी खान की लाडली सुहाना खान की फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले ही जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। सुहाना को शुक्रवार को फिल्म मेकर जोया अख्तर के ऑफिस से निकलते हुए स्पॉट किया। तस्वीरों के वायरल होने के बाद चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया कि क्या अब सुहाना खान अपने बॉलीवुड डेब्यू  के लिए तैयार हैं?

बॉलीवुड डायरेक्टर जोया अख्तर ने अपनी नई फिल्म की घोषणा पिछले साल की थी। उन्होंने कहा था कि वह आर्ची कॉमिक्स को फिल्म की शक्ल देने जा रही हैं। जोया का ये प्रोजेक्ट नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा। सोशल मीडिया पर इस प्रोजेक्ट की जानकारी देते हुए जोया नेआर्ची कॉमिक्सके स्क्रीनशॉट शेयर किए थे। हालांकि उन्होंने फिल्म के कास्ट को लेकर कोई खुलासा नहीं किया था, लेकिन सुहाना खान को जोया अख्तर के ऑफिस के बाहर स्पॉट होने के बाद ये कयास लगाए जा रहे हैं कि ये परियोजना के लिए एक संभावित बैठक हो सकती है।ऐसी चर्चाएं हैं कि सुहाना खान, खुशी कपूर और अगस्त्य नंदा फिल्म में अभिनय करेंगे। जोया की इस फिल्म का नाम आर्चीज होगा।

ये चार दोस्तों की कहानी होगी, जिसमें उनकी टीनएज लाइफ को दिखाया जाएगा। इसमें लव ट्राएंगल का तड़का भी लगेगा। आर्ची गैंग का ये देसी वर्जन इंडियन फैंस को खूब भाने वाला है। इस प्रोजेक्ट के लिए जोया ने रीमा कागती के साथ हाथ मिलाया है। सुहाना को एक रेस्तरां में भी जाते देखा गया। इस दौरान शाहरुख खान की लाडली ने व्हाइट कलर का स्पैगिटी टॉप और लोअर पहना हुआ था। कोरोना से बचने के लिए उन्होंने मास्क लगाया हुआ था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.