प्रतीक स्मिता पाटिल के सौतेले भाई का पोस्ट देख सब हैरान! उधर परिवार में कलह, इधर बोले- उखाड़ लो जो उखाड़ना है
Updated on
11-04-2025 05:23 PM
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर राज बब्बर ने नादिरा जहीर से शादी की थी। इनके दो बच्चे हुए आर्य बब्बर और जूही बब्बर। राज ने स्मिता पाटिल से भी शादी की थी। इनका एक बेटा है प्रतीक बब्बर। हाल ही में बब्बर परिवार तब चर्चा में आ गया, जब प्रतीक और उनकी वाइफ प्रिया बनर्जी ने अपनी शादी के जश्न में पिता राज, सौतेले भाई आर्य और सौतेली बहन जूही को शामिल नहीं किया। इसके बाद प्रतीक ने आधिकारिक तौर पर अपने पिता का सरनेम हटा दिया और अपनी मां स्मिता पाटिल का नाम अपना लिया। इस बीच अब आर्य ने नेशनल सिबलिंग डे पर भाई-बहन के साथ फोटो शेयर की है।
Arya Babbar ने इंस्टाग्राम पर जूही और प्रतीक के साथ फोटो शेयर की और कैप्शन में लिखा, 'अपने तो अपने होते हैं। PS: उखाड़ लो जो उखाड़ना है।' हैप्पी सिबलिंग डे। सिबलिंग डे 2025, पिक्चर परफेक्ट, ग्रेटफुल, भाई बहन, बब्बर शेर।'
'मां की तरह बनने की कोशिश, पिता की तरह नहीं'
प्रतीक बब्बर ने हमारे सहयोगी टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में कहा था, 'मुझे इसके नतीजों की परवाह नहीं है। मुझे बस इस बात की परवाह है कि जब मैं यह नाम सुनूंगा तो मुझे कैसा महसूस होगा। मुझे पूरी तरह से अपनी मां (स्मिता पाटिल), उनके नाम और उनकी विरासत से जुड़ना है। मुझे नहीं लगता कि किसी और नाम से उस विरासत को दागदार करने की जरूरत है, अगर आप मेरी बात समझ रहे हैं। यह सिर्फ उनका नाम और उनकी विरासत होनी चाहिए। मैं यही बनने की कोशिश कर रहा हूं। मैं अपनी मां की तरह बनने की कोशिश कर रहा हूं, अपने पिता की तरह नहीं।'
परिवार के मतभेदों पर करेंगे बात
बब्बर परिवार के साथ मतभेद के बारे में पूछे जाने पर प्रतीक ने कहा कि स्थिति जटिल है और वह इस बारे में तभी बात करेंगे जब वह इमोशनली इसके लिए तैयार महसूस करेंगे।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…