सब गोलमाल है... अजब-गजब तरीके से रनआउट हुए मोहम्मद नवाज, वीडियो देख नहीं रोक पाएंगे हंसी

Updated on 07-10-2023 02:40 PM

हैदराबाद: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अपने अभियान का आगाज पाकिस्तान ने जीत के साथ किया। उन्होंने हैदराबाद में नीदरलैंड्स को 81 रन से धूल चटाई। हालांकि इस मैच में बाबर आजम की कप्तानी वाली पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन इतना खास नहीं रहा। खासकर वह बल्लेबाजी में काफी संघर्ष करते हुए नजर आए। वहीं पाकिस्तान की पारी के दौरान उनके स्टार ऑलराउंडर मोहम्मद नवाज अजब-गजब तरीके से रन आउट हुए। उनके रन आउट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


मोहम्मद नवाज अजब-गजब तरीके से हुए रन आउट
 दरअसल, पाकिस्तान की पारी का 47वां ओवर नीदरलैंड्स की ओर से कॉलिन एकरमेन डाल रहे थे। उनके ओवर की दूसरी गेंद पर पाकिस्तान के तेज तर्रार गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी स्ट्राइक पर थे। शाहीन ने स्पिनर कॉलिन की गेंद पर रिवर्स स्वीप मारने की कोशिश की। लेकिन वह गेंद को सही से खेल नहीं पाए। ऐसे में बॉल उनके शरीर से लगकर फील्डर के पास गई।
हालांकि इस बीच नावाज ने रन लेने की पूरी कोशिश की। लेकिन शाहीन ने उन्हें आधी पिच से वापस भेज दिया। डच फील्डर ने उन्हें आउट करने के चक्कर में नॉन स्ट्राइकर एंड पर थ्रो किया। हालांकि उससे पहले नवाज क्रीज में पहुंच गए थे और भागते हुए थोड़ा ज्यादा आगे आ गए थे । गेंदबाज कॉलिन आते हुए थ्रो को सही से जज नहीं कर पाए और गेंद उनके पैर को लगकर थोड़ा आगे निकल गई।

ऐसे में शाहीन और नावाज ने चतुराई दिखाते हुए एक रन चुराने की कोशिश की। लेकिन नवाज उसी समय क्रीज में पहुंचे थे और वह काफी डीप भी थे, और वह तेज गति से भी नहीं भाग पाए। इसका कॉलिन एकरमेन ने पूरा फायदा उठाया और विकेटकीपर एंड पर शानदार थ्रो कर उन्हें रन आउट कर दिया। आउट होने के बाद नवाज को खुद भरोसा नहीं हो रहा था। ऐसे में वह 4 चौकों की मदद से 39 रन बनाकर रन आउट हो गए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.