सब ग्रीन-ग्रीन है... कैमरून ने मार-मारकर निकाला गेंदबाजों का दम, शतक ठोक बरसाई आग

Updated on 10-03-2023 10:16 PM
India vs Australia 4th Test BGT: ऑस्ट्रेलियाई धाकड़ ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन ने भारत के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में करिश्माई पारी खेली। उन्होंने उस्मान ख्वाजा के साथ मिलकर टीम को 350 रनों के पार तो पहुंचाया ही, साथ ही अपने टेस्ट करियर का पहला शतक भी पूरा किया। इसके लिए उन्होंने 143 गेंदों का सामना किया, जबकि 16 चौके लगाए। पहले दिन वह 49 रन पर नाबाद रहे थे।

23 की उम्र में कैमरून ग्रीन का बड़ा कारनामा

विदेशी प्लेयर्स के टैलेंट की असल परीक्षा भारतीय मैदानों पर होती है। खासकर ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर्स के लिए यहां रन बनाना बेहद मुश्किल माना जाता है। स्पिन के खिलाफ जिस तरह से ग्रीन ने बैटिंग की वह काबिलेतारीफ है। वह सिर्फ 23 वर्ष के हैं।

उस्मान ख्वाजा के साथ मिलकर 150 रन से अधिक की पार्टनरशिप

ग्रीन जब मैदान पर उतरे तो थे तो ऑस्ट्रेलिया ने 170 रनों पर चौथा विकेट गंवाया था। इसके बाद ग्रीन ने उस्मान ख्वाजा के साथ मिलकर टीम को 350 रनों के पार पहुंचाया।

स्पिन और पेस के आगे गजब की बैटिंग

ऊंचे-ऊंचे शॉट खेलने के लिए जाने वाले ग्रीन ने गजब का धैर्य द

खाया और अभी तक एक भी छक्का नहीं लगाया है। इससे पता चलता है कि वह कितने कमिटेड रहे।

चोट के बाद की थी वापसी

कैमरून ग्रीन भारत के खिलाफ सीरीज से ठीक पहले चोटिल हो गए थे। टीम में चुने तो गए थे, लेकिन शुरुआती दो मैचों में फिट नहीं होने की वजह से खेल नहीं पाए थे।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.